Moletation in Bareilly : बरेली में सेटेलाइट के पास नशा देकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

लखीमपुर की एक महिला पुलिस को बेसुध अवस्था में सेटेलाइट बस अड्डे के पास मिली। पुलिस के मुताबिक कुछ युवक उसको घेरे हुए थे। जोकि पुलिस को देखकर भाग निकले। पीड़िता को जिला अस्पताल लाया गया। उसको नशा दिया गया था।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 12:59 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 12:59 PM (IST)
Moletation in Bareilly : बरेली में सेटेलाइट के पास नशा देकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
बरेली में सेटेलाइट के पास नशा देकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

बरेली, जेएनएन। Moletation in Bareilly : लखीमपुर की एक महिला पुलिस को बेसुध अवस्था में सेटेलाइट बस अड्डे के पास मिली। पुलिस के मुताबिक, कुछ युवक उसको घेरे हुए थे। जोकि पुलिस को देखकर भाग निकले। पीड़िता को जिला अस्पताल लाया गया। उसको नशा दिया गया था। सोमवार शाम तक वह पूरी तरह से होश में नहीं आई थी। लेकिन पुलिस को उसने बताया कि वह लखीमपुर की रहने वाली है।

रविवार सुबह को अपने एक बच्चे के साथ घर से निकली थी। वह पीलीभीत में अपनी मौसेरी बहन की गोद भराई की रस्म में शामिल होने के लिए जा रही थी। वह रोडवेज में सवार हुई थी। बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर जहर खुरानियों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। पीड़िता थोड़े-थोड़े समय के बाद होश में आने के बाद बयान दे रही है। उसको अंदेशा है कि बस में मौजूद कुछ लोगों ने उसको कुछ खाने को दिया था।

जिसके बाद उसको होश नहीं रहा। फिर क्या हुआ। उसको अंदाजा नहीं। लेकिन उसका सामान गायब है। चूंकि वह बस अड्डे से कुछ दूरी पर मिली थी। इसलिए अंदेशा है कि उसके साथ आरोपिताें ने दुष्कर्म का प्रयास किया होगा। पुलिस को देखकर आरोपित इसलिए भाग निकले। पीड़िता साेमवार शाम तक पुलिस को अपना सटीक पहचान और पता नहीं बता सकी थी। उसका महिला जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी