किशोर की मां ने आरोपित पर लगाया आरोप, कहा उसके बेटे के साथ आरोपित ने की है कुकर्म की कोशिश

बारादरी क्षेत्र में किशोर के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब किशाेर ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने किशोर को बुरी तरह पीटा और सिर पर वार कर दिया। किशोर को घायल छोड़कर आरोपित फरार हो गया।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:21 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 06:21 PM (IST)
किशोर की मां ने आरोपित पर लगाया आरोप, कहा उसके बेटे के साथ आरोपित ने की है कुकर्म की कोशिश
बारादरी क्षेत्र में किशोर के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है।

 बरेली, जेएनएन। बारादरी क्षेत्र में किशोर के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब किशाेर ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने किशोर को बुरी तरह पीटा और सिर पर वार कर दिया। किशोर को घायल छोड़कर आरोपित फरार हो गया। बारादरी पुलिस को देर रात गश्त के दौरान किशोर घायलावस्था में मिला। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशाेर की मां की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

घटनाक्रम शनिवार का है। सुबह हजियापुर का रहने वाला पीड़ित किशाेर घर के बाहर खेल रहा था। पीड़ित की मां के मुताबिक, इसी दौरान पास का ही रहने वाला आरोपित अनीस आया और सैलानी घूमाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। शाम तक वह वापस नहीं लौटा। बेटे के बारे में पूछताछ की तो जानकारी से इन्कार कर दिया। किशोर की मां अपने बेटे की तलाश में जुट गई। रात हो गई। देर रात गश्त के दौरान बारादरी पुलिस को डोहरा मोड़ पर एक किशोर घायलावस्था में मिला। पुलिस आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। इलाज शुरू हुआ। थोड़ी सी स्थिति सामान्य होने पर किशोर से पता पूछा गया। उसके बाद उसकी मां को सूचना दी गई। मां जिला अस्पताल पहुंची। बेटे को देखकर चीखने चिल्लाने लगी। किशोर की मां का आरोप है कि बेटे के साथ अनीस ने कुकर्म की कोशिश की, विरोध पर पिटाई की और सिर पर वार कर दिया। किशाेेर की मां की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने अनीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशाेर का इलाज चल रहा है।

पैसों का है विवाद

पीड़ित किशोर के पिता दुबई में रहते हैं। इंस्पेक्टर बारादरी शितांशु शर्मा ने बताया कि जांच में अब तक यह सामने आया है कि जिस व्यक्ति पर महिला आरोप लगा रही है। उससे कुछ समय पहले उसने 25 हजार रुपये उधार लिए थे। लिहाजा, प्रथम दृष्ट्या लेन-देन का विवाद प्रतीत हो रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर हर बिंदु पर जांच की जा रही है। आरोपित फरार है।

chat bot
आपका साथी