मायके में रह रही महिला के अपहरण का प्रयास, असफल होने पर पति और जेठ ने महिला के कपड़े फाड़े

Attempt to Kidnap Woman in Pilibhit एक विवाहिता को ससुराल वालों ने कम दहेज के कारण पिटाई कर पहले तो घर से निकाल दिया। फिर मायके जाकर उसका अपहरण करने का प्रयास किया। विवाहिता का आरोप है कि पति और जेठ ने छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 02:41 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 02:41 PM (IST)
मायके में रह रही महिला के अपहरण का प्रयास, असफल होने पर पति और जेठ ने महिला के कपड़े फाड़े
पीलीभीत एसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

बरेली, जेएनएन। Attempt to Kidnap Woman in Pilibhit : एक विवाहिता को ससुराल वालों ने कम दहेज के कारण पिटाई कर पहले तो घर से निकाल दिया। फिर मायके जाकर उसका अपहरण करने का प्रयास किया गया। विवाहिता का आरोप है कि पति और जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर मुहल्ले के लोग आ गए तो उन्हें देखकर ससुराल वाले धमकी देकर भाग गए। पीलीभीत एसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

पीलीभीत सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा कि चार साल पहले उसका विवाह शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही अंतर्गत गांव चौड़ेरा निवासी विजय के साथ हुआ था। विवाह में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। पति और अन्य ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करने लगे। जब यह बात उसने अपने मायके वालों को बताई तो पिता और भाई उसकी ससुराल आए और पति तथा अन्य लोगों को समझाया कि अब और दहेज देने का सामर्थ्य उनमें नहीं है। इसके बाद भी ससुराल में उसकी पिटाई होती रही।

कई कई दिन तक भूखा रखा जाने लगा। पति दूसरी शादी करने की बात कहने लगे। उसके पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में विगत 16 मई की रात में पिटाई करके उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही थी। विगत दो सितंबर को ससुराल वाले उसके मायके मेें आ धमके। पति और जेठ ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। वे लोग जबरन उसे गाड़ी में बिठाकर अपहरण करके ले जाने का प्रयास करने लगे।

उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो माता-पिता और पड़ोसी मौके पर आ गए। तब ससुराल वाले धमकी देकर भाग गए। वह थाने गई लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाली पुलिस के अनुसार प्रार्थना पत्र के आधार पर एसपी के आदेश से विवाहिता के पति विजय, जेठ अजय, ससुर राजाराम तथा सास पुष्पा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी