Assembly Elections 2022 : बदायूं में बसपा ने खोले पत्ते, सदर सीट पर घोषित किया प्रत्याशी

Assembly Elections 2022 बदायूं में दातागंज के बाद सदर सीट पर बसपा ने आज अपने पत्ते खोल दिए। राजेश कुमार सिंह को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में बसपा सबसे आगे चल रही है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 03:55 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 03:55 PM (IST)
Assembly Elections 2022 : बदायूं में बसपा ने खोले पत्ते, सदर सीट पर घोषित किया प्रत्याशी
Assembly Elections 2022 : बदायूं में बसपा ने खोले पत्ते, सदर सीट पर घोषित किया प्रत्याशी

बरेली, जेएनएन। Assembly Elections 2022 :  बदायूं में दातागंज के बाद सदर सीट पर बसपा ने आज अपने पत्ते खोल दिए। राजेश कुमार सिंह को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में बसपा सबसे आगे चल रही है। दातागंज सीट से पंद्रह दिन पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। सोमवार को नवादा स्थित कोल्डस्टोरेज परिसर में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी शम्सुद्दीन राईन ने राजेश सिंह के टिकट की घोषणा की। इनको प्रत्याशी बनाए जाने की बात सप्ताह भर पहले ही तय मानी जा रही थी आज स्तिति साफ हो गई। जिले की छह सीटों में से दो पर टिकट घोषित हो गया है। चार अन्य सीटों पर भी 15 दिसंबर तक टिकट फाइनल होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

chat bot
आपका साथी