Assembly Election 2022 : केंंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बोले- अपराधों पर हुआ नियंत्रण, दुगुनी हुई किसानों की आय, साढ़े चार साल काम के बल पर भाजपा जीतेगी 350 सीट

Assembly Election 2022 जलालाबाद में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल के काम के दम पर भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 350 सीटें जीतेंगे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:41 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 01:51 PM (IST)
Assembly Election 2022 : केंंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बोले- अपराधों पर हुआ नियंत्रण, दुगुनी हुई किसानों की आय, साढ़े चार साल काम के बल पर भाजपा जीतेगी 350 सीट
Assembly Election 2022 : केंंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बोले- अपराधों पर हुआ नियंत्रण

बरेली, जेएनएन। Assembly Election 2022 : जलालाबाद में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल के काम के दम पर भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 350 सीटें जीतेंगे।

शहर के एक मैरिज लान में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि जब सपा सरकार थी, प्रदेश में गुंडा, भूमाफिया का राज था। योगी राज में कानून का राज है। उन्होंने दावा किया कि 2016 के बाद अपराध का ग्राफ तेजी से नीचे आया है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने अपराधियों की गिरफ्तारी व एनकाउंटर के भी आंकड़ें दिए। बोले सकरार ने स्कूल कालेज व मेडिकल कॉलेज बनवाए।

राम मंदिर के लिए 240 करोड रुपये, वृंदावन में बाके बिहारी मंदिर का जीर्णोद्धार के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। केंद्र सरकार की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान बढ़ाया। बोले इस बार जलालाबाद व सहसवान समेत बरेली मंडल में 25 सीटें जीतेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा, मुनेद्र सिंह, विनय शर्मा, आशुतोष गुप्ता, कुमार मंगलम, अनिल गुप्ता, रमाकांत मिश्र, अनिल वर्मा, वैभव त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व सभी ने मंत्री का फूलामाला पहनाकर स्वागत किया।

एबीवीपी ने फूंका प्रधानाचार्य का पुतला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज के गेट के सामने प्रदर्शन किया। कालेज प्रशासन पर तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए प्रधानाचार्य का पुतला फूंका। परिषद के आंदोलन प्रमुख हर्ष कुमार ने बताया पिछले दिनों कालेज में छात्रों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ था, जिसका परिषद ने संज्ञान लेकर विरोध जताया था।

आरोप है कि कालेज की प्रधानाचार्य ने एक कर्मचारी के जरिए कार्यकर्ताओं के खिलाफ खिलाफ तहरीर दे दी। मुकदमा दर्ज करवाने का दबाव बनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया। वहीं प्रधानाचार्य मीना जैन ने कहा कि अवैध वसूली के आरोप गलत है। कालेज के अंदर वीडियो बनाया गया। जिसका विरोध किया। कर्मचारी के साथ अभद्रता की थी उसकी तहरीर दी गई है।

chat bot
आपका साथी