Assembly Election 2022 : जनप्रतिनिधि बोले- साढे़ चार साल में भाजपा ने बदल दी बरेली सहित उत्तर प्रदेश की पहचान

Assembly Election 2022 विधानसभा चुनाव काे लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक योगी सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच है। भाजपा चुनाव से पहले साढ़े चार साल में प्रदेश में हुए बदलाव को लोगों के सामने लाना चाहती है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:51 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:51 AM (IST)
Assembly Election 2022 : जनप्रतिनिधि बोले- साढे़ चार साल में भाजपा ने बदल दी बरेली सहित उत्तर प्रदेश की पहचान
Assembly Election 2022 : जनप्रतिनिधि बोले- साढे़ चार साल में भाजपा ने बदल दी बरेली सहित उत्तर प्रदेश की पहचान

बरेली, जेएनएन। Assembly Election 2022 : विधानसभा चुनाव 2022 से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक योगी सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच है। भाजपा चुनाव से पहले साढ़े चार साल में आधारभूत संरचना, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा के मोर्चे पर प्रदेश में आए बदलाव को लोगों के सामने लाना चाहती है। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार और बिथरीचैनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने मीडिया के बीच आकर उपलब्धियों को रखा।

मेरे कार्यकाल में तकरीबन सभी प्रोजेक्ट पर काम हुए

सिविल लाइंस भाजपा कार्यालय में शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि अंधेरी और टूटी सड़कों से उत्तर प्रदेश की पहचान होती थी। हमारी सरकार आने के बाद राम और कृष्ण की भूमि को पूरे विश्व जान रहा है। उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अब लोगों के घरों में 23 घंटे बिजली आ रही है। वर्ष 1947 से 2017 के बीच एक लाख 64 हजार लोगों के घरों में बिजली कनेक्शन थे, लेकिन इसके बाद 2021 तक एक करोड़ 40 लाख लोगों के घरों तक बिजली पहुंचाई गई। ओडीएफ फ्री प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं।

बरेली समेत प्रदेश के 13 एयरपोर्ट शुरू हो चुके। हवाई मार्ग से 13 नए मार्ग और जोड़े जा रहे हैं। शहर विधानसभा क्षेत्र में 16.72 करोड़ लागत का मिनी बाइपास रोडवेज बस अड्डा, आइवीआरआइ रेलवे क्रासिंग पर पुल, ईएसआइ अस्पताल, इज्जतनगर रेलवे स्टेशन का निर्माण, 23.11 करोड़ से क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला, 129.51 करोड़ से यूनानी मेडिकल कालेज, अलखनाथ मंदिर में पर्यटन विभाग की ओर से विकास कार्य, कुदैशिया फाटक पर अंडरपास, 250 से अधिक सड़कें तैयार कराई। एम्स स्तर के अस्पताल के लिए प्रयास जारी है।

रिंग रोड, लालफाटक जैसे बड़े प्रोजेक्ट शहर को दिलाएं

विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के मुताबिक चार ब्लॉक वाली बिथरीचैनपुर विधानसभा उनके सत्ता में आने से पहले सड़के दुरुस्त नहीं थीं। सेटेलाइट से रिठौरा तक ढेरों दुर्घटनाएं होती थी। मार्ग चाैड़ीकरण कराया। नकटिया नदी पर दो पुल तैयार कराए। नबदिया झादा तिराहा से चुर्रा तक डबल रोड तैयार कराई। केसरपुर में बिजलीघर स्वीकृत कराया। 13 गांव में एक अरब लागत से मंडी, बारातघर, बस अड्डा और पीने के शुद्ध पानी के लिए टंकियां तैयार कराई। उड़लाजागीर में इंटर कालेज तैयार कराया।

रिंग रोड की जरूरत शहर को थी। विधायक बनने के बाद सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी तक फाइल लेकर दौड़े। अब रिंग रोड का काम भी शुरू हो चुका है। शहर की सबसे बड़ी समस्या लालफाटक की एनओसी के लिए रक्षामंत्रालय तक पैरवी की। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए काम किया। अब स्थापित हो रहा है। कोविड के दौरान बरेली समेत कई शहरों के लोगों तक जरूरी दवाएं और इंजेक्शन पहुंचाए। लाकडाउन में छाता अभियान और हाईवे पर जाते लोगों को चप्पल पहनाने का अभियान चलाया। भोजन पानी की व्यवस्थाएं कराई।

chat bot
आपका साथी