Assembly Election 2022 : क्षत्रिय महासभा विधानसभा में दिखाएंगे मजबूती, याेगेश पटेल बने ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष

Assembly Election 2022 सिविल लाइंस के किग्स कोर्ट अपार्टमेंट पर कुंवर हरिवंश सिंह पूर्व सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने कहा कि प्रदेश में महासभा संगठन को और मजबूत करेगी। सभी विकासखंडों में ब्लॉक अध्यक्ष और जिलों में जिलाध्यक्ष बनाए जाएंगे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 01:51 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 01:51 PM (IST)
Assembly Election 2022 : क्षत्रिय महासभा विधानसभा में दिखाएंगे मजबूती, याेगेश पटेल बने ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष
Assembly Election 2022 : क्षत्रिय महासभा विधानसभा में दिखाएंगे मजबूती

बरेली, जेएनएन। Assembly Election 2022 : सिविल लाइंस के किग्स कोर्ट अपार्टमेंट पर कुंवर हरिवंश सिंह पूर्व सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने कहा कि प्रदेश में महासभा संगठन को और मजबूत करेगी। सभी विकासखंडों में ब्लॉक अध्यक्ष और जिलों में जिलाध्यक्ष बनाए जाएंगे। 2022 के विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूती के लिए युवाओं को जोड़ा जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष एमपी सिंह ने कहा कि अपने समाज का हाथ पकड़कर चलना चाहिए। इसी से मजबूती रहती है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री जय गोविंद सिंह, बहोरन सिंह, आकाश, राजीव चौहान, अश्विनी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

15 में से 12 ब्लॉक प्रमुख ने योगेश पटेल को अध्यक्ष चुना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर जिला अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष पद के लिए जिले के 15 ब्लॉक प्रमुख में 12 ब्लॉक प्रमुखों ने योगेश पटेल को चुना। उनकी प्रस्तावक बृजेश कुमारी पत्नी हरेंद्र पटेल ब्लॉक बिथरी चैनपुर रही। फिर रवि गंगवार भदपुरा ब्लॉक प्रमुख व क्यारा ब्लॉक प्रमुख ने भी उनका नाम अनुमोदित किया। योगेश पटेल ने कहा कि सभी ब्लॉक, एक आदर्श ब्लॉक बनकर बरेली जनपद की तरक्की और विकास के घोतक बनेंगे। जनपद बरेली ब्लाक प्रमुख संघ की कार्यकारिणी के गठन में उपाध्यक्ष बृजेश कुमारी, सचिव रजनी देवी, कोषाध्यक्ष आरती देवी बने। सदस्यों में स्नेह लता, प्रज्ञा गंगवार, सोनम, अरविंदर सिंह, रश्मि गंगवार, यशवंत सिंह, गोपाल कृष्ण, विजेता ठाकुर मनोनीत हुए।

पीएम नरेंद्र माेदी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने बांटे फल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के आयोजनों का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। चौपाल बगिया शिव मंदिर पर अनुसूचित मोर्चा महानगर भाजपा ने सेवा के भाव अभियान के तहत फल वितरण कार्यक्रम किया। महानगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा योगेश बंटी के नेतृत्व में जगह-जगह फल वितरण किये गए। जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश सह कोषाध्यक्ष भाजपा संजीव अग्रवाल उपस्थित रहे। विकास पासवान, शानू चौधरी, हरीश बाबू वाल्मीकि, सौरभ कठेरिया, शिवम, राम निवास आर्य, अजय चौहान, भारतेन्दु सिंह सोनकर, दलवीर सिंह, अजय धानुक अनुसूचित मोर्चा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी