Assembly Election 2022 : भाजपा से लेकर सपा, सबके दावेदारों के तैयार हो रही सर्वे रिपोर्ट

Assembly Election 2022 चाहे सत्ता पक्ष हो। या विपक्ष। चुनावी मैदान में किस्मत आजमाने के लिए तैयार दावेदारों की कतार लंबी है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के बरेली दौरे पर आवेदन थमाकर दावेदारी पक्की करने की कोशिश कर रहे है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 12:58 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 12:58 PM (IST)
Assembly Election 2022 : भाजपा से लेकर सपा, सबके दावेदारों के तैयार हो रही सर्वे रिपोर्ट
Assembly Election 2022 : भाजपा से लेकर सपा, सबके दावेदारों के तैयार हो रही सर्वे रिपोर्ट

बरेली, जेएनएन। Assembly Election 2022 : चाहे सत्ता पक्ष हो। या विपक्ष। चुनावी मैदान में किस्मत आजमाने के लिए तैयार दावेदारों की कतार लंबी है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के बरेली दौरे पर आवेदन थमाकर दावेदारी पक्की करने की कोशिश करने में शहर के कई नामचीन उद्यमी, डॉक्टर और पेशवर लोग शामिल है। वहीं मौजूदा विधायकों के लिए पार्टी के दो सर्वे पूरे हो चुके हैं, लेकिन तीन स्तर के सर्वे में जनप्रतिनिधियों का रिपोर्ट कार्ड बनना अभी बाकी है।

वहीं विपक्ष में समाजवादी पार्टी के जिला संगठन के बाद भी 80 से अधिक दावेदारों के आवेदन पहुंच चुके है। नौ विधानसभा क्षेत्रों में अपनी-अपनी मजबूती दिखा रहे हैं। कैंट क्षेत्र से ही सत्रह दावेदार, बिथरीचैनपुर से सोलह, फरीदपुर क्षेत्र से चौदह, आंवला से ग्यारह आवेदकों के नाम अभी तक सामने आ चुके हैं। इस फेहरिस्त के अभी और लंबा होने की उम्मीद है। हालांकि टिकट दावेदारी तय हाईकमान से होनी है। समाजवादी पार्टी में भी एक स्तर का सर्वे पूरा हो चुका है। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में और सर्वे होने हैं। पार्टी पदाधिकारी इस दफा पत्ते लेट खुलने का दावा कर रहे हैं।

शीर्ष नेताओं से लेकर जनप्रतिनिधि, सब जनता के बीच

विधानसभा सीटों पर टिकट दावेदारी करने वालों की ग्रेडिंग जनता के बीच संपर्कों के आधार पर तैयार कर रही है। भाजपा समेत सभी पार्टियों ने अपने नेताओं को जनता के बीच रहने के लिए कहा है। इस क्रम में भाजपा ने सबसे पहले जन आर्शीवाद यात्रा निकाली। केंद्रीय मंत्री, सांसदों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जनता से सीधा संवाद किया गया। प्रबुद्ध सम्मेलनों के जरिये प्रभारी मंत्री बरेली में संबोधित गए। सांसद और विधायक जनता के बीच पहले ही हैं। बसपा ब्राह्मण सम्मेलन करके रुहेलखंड में माहौल तैयार कर रही है। अब बूथवार पार्टी नेता घर-घर चल रहे हैं। सपा के वरिष्ठ नेताओं को जिलों में साइकिल रैली कराई। अब कोविड में जान गंवाने वालों के घर भेजा जा रहा है।

राजनीतिक पार्टियों के आयोजन 

भाजपा - जातिवार मेल मिलाप, प्रबुद्ध सम्मेलन

सपा - जनसंपर्क, बूथ चौपाल, सदस्यता अभियान

बसपा - ब्राह्मण सम्मेलन, भाईचारा कमेटियों की बैठक

कांग्रेस - संगठन सृजन, रात्रि प्रवास

chat bot
आपका साथी