Assembly Election 2022 : हर ब्लाक में कार्यालय खाेलेगी कांग्रेस, देगी संगठन काे गति

Assembly Election 2022 आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी सभी ब्लाकों में कार्यालय खोलेगी। जहां से संगठन की गतिविधियां संचालित होंगी। यह बात गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने संगठन को गति देने के लिए पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में कही।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 09:43 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 09:43 AM (IST)
Assembly Election 2022 : हर ब्लाक में कार्यालय खाेलेगी कांग्रेस, देगी संगठन काे गति
Assembly Election 2022 : हर ब्लाक में कार्यालय खाेलेगी कांग्रेस, देगी संगठन काे गति

बरेली, जेएनएन। Assembly Election 2022 : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी सभी ब्लाकों में कार्यालय खोलेगी। जहां से संगठन की गतिविधियां संचालित होंगी। यह बात गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने संगठन को गति देने, ब्लाकों और न्याय पंचायतों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए श्यामगंज स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में कही।

जिलाध्यक्ष ने ब्लाक अध्यक्षों से कहा कि संगठन का काम तेजी से नहीं हो रहा, न्याय पंचायतों के अध्यक्षों के गठन के बाद अब ग्राम अध्यक्षों का गठन हो रहा है। ब्लाक अध्यक्ष संगठन की बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी की टीम ब्लाक अध्यक्षों की निगरानी कर रही है। महंगाई को रोकने में केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। जनता की समस्या को लेकर हमें उनके बीच जाना है। इस दौरान ताराचंद चौधरी, दिनेश दद्दा, जिया उर रहमान, फहीम खान, डा. दत्त राम गंगवार, डा. मुदित सिंह, केहरी सिंह मौर्य, मंजूर अहमद आदि रहे।

chat bot
आपका साथी