Assembly Election 2022 : यूपी के इस जनपद में विधानसभा चुनाव के लिए बढ़ गए 174 बूथ, जानिए एक बूथ पर कितने मतदाता डाल सकेंगे वाेट

Assembly Election 2022 बदायूं विधानसभा चुनाव के लिए कोविड गाइडलाइन के अनुरूप मतदान कराने के लिए नए सिरे से बूथों का निर्धारण किया गया है। एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाताओं के मतदान की व्यवस्था कराई गई है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 05:03 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 05:03 PM (IST)
Assembly Election 2022 : यूपी के इस जनपद में विधानसभा चुनाव के लिए बढ़ गए 174 बूथ, जानिए एक बूथ पर कितने मतदाता डाल सकेंगे वाेट
Assembly Election 2022 : यूपी के इस जनपद में विधानसभा चुनाव के लिए बढ़ गए 174 बूथ

बरेली, जेएनएन। Assembly Election 2022 : बदायूं विधानसभा चुनाव के लिए कोविड गाइडलाइन के अनुरूप मतदान कराने के लिए नए सिरे से बूथों का निर्धारण किया गया है। एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाताओं के मतदान की व्यवस्था कराई गई है। इससे जिले में 174 बूथ बढ़ गए हैं। अभी तक 2557 बूथ थे, अब बढ़कर 2731 हो गए हैं। बढ़ाए गए बूथों का भारत निर्वाचन आयोग से भी अनुमोदन मिल गया है। अब एक नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।

चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप जिले में चुनाव की प्रशासनिक तैयारी तेजी पकड़ती जा रही है। चुनाव के लिए मतदाता सूची और ईवीएम को व्यवस्थित कराने की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। जरूरत के हिसाब से ईवीएम, वीपीपैट आ चुके हैं। कलक्ट्रेट में हैदराबाद के इंजीनियर ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच शुरू कर चुके हैं। पंचायत चुनाव के बाद कोरोना संक्रमण तेजी से फैला था, इसको ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने व्यवस्था बनाई है कि किसी भी बूथ पर अधिकतम मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक नहीं रहेगी। इसको देखते हुए नए सिरे से बूथों का निर्धारण कराया गया है। एक बूथ पर चार मतदान कार्मिक लगाए जाते हैं, इस लिहाज से 696 मतदान कार्मिक अधिक लगाने पड़ेंगे। माना जा रहा है कि इस बार चुनाव में कोई भी अधिकारी, कर्मचारी चुनाव ड्यूटी से वंचित नहीं रहने पाएगा।

जिले में कहां कितने मतदाता

बदायूं - 3,64,328

बिसौली - 3,93,750

सहसवान - 4,12,698

बिल्सी - 3,43,612

शेखूपुर - 3,88,517

दातागंज - 3,92,622

चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप नए सिरे से बूथों का निर्धारण हो चुका है। 174 बूथ बढ़े हैं, जिनका भारत निर्वाचन आयोग से अनुमोदन भी मिल चुका है। आयोग के निर्देशानुसार जिले में चुनाव की तैयारी की जा रही है। पहली नवंबर से पुनरीक्षण अभियान की शुरूआत की जाएगी। - केके कश्यप, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी

chat bot
आपका साथी