Village Head Murder Case : इनाम घोषित होते ही प्रधान हत्याकांड का एक आरोपित पुलिस ने किया गिरफ्तार, बेटे-दामाद की तलाश

Village Head Murder Case कैंट थाना क्षेत्र के प्रधान की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्यारोपित मोहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके बेटे और दामाद की तलाश में पुलिस जुटी है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 25 May 2021 07:50 AM (IST) Updated:Tue, 25 May 2021 07:50 AM (IST)
Village Head Murder Case : इनाम घोषित होते ही प्रधान हत्याकांड का एक आरोपित पुलिस ने किया गिरफ्तार, बेटे-दामाद की तलाश
एक दिन पहले ही मोहर सिंह, उसके दामाद और बेटे पर घोषित किया था 25-25 हजार का इनाम।

बरेली, जेएनएन। Village Head Murder Case : कैंट थाना क्षेत्र के प्रधान की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्यारोपित मोहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके बेटे और दामाद की तलाश में पुलिस जुटी है।कैंट थाना क्षेत्र के गांव परगवां के नवनिर्वाचित प्रधान इशहाक की 19 मई को हत्या कर दी गई थी। मामले में पूर्व प्रधान रतनलाल और प्रत्याशी मोहर सिंह समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।रतनलाल और उसके पुत्र को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि फरार चल रहे मोहर सिंह और उसके बेटे व दामाद पर रविवार को एसएसपी ने 25 हजार के इनाम की घोषणा की थी। इसके बाद सोमवार की दोपहर मोहर सिंह को पकड़ कर थाने लाई। जबकि अब तक उसका बेटा और दामाद गिरफ्तार नहीं हो सका है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

एसपी सिटी ने रात को खंगाले घर : रविवार रात मोहर सिंह और उसके दामाद व बेटे पर 25 हजार का इनाम घोषित किए जाने के बाद एसपी सिटी रविंद्र कुमार गांव पहुंचे। उन्होंने पुलिस बल के साथ कई घरों में दबिश दी। वह रात में गांव से दोनों पक्ष के करीब सात से आठ लोगों को पकड़ कर थाने लाए थे। बताते हैं कि इसके बाद से ही मोहर सिंह की गतिविधि की जानकारी हासिल होने लगी और दोपहर बाद वह हत्थे लग गया।

प्रधानी को लेकर फिर दावेदारी : गांव में प्रधानी को लेकर फिर से दावेदारी होने लगी है। गांव के एक पक्ष का कहना है कि प्रधान की पत्नी को ही प्रधान बनाया जाए। वहीं कुछ लोग दोबारा से प्रधानी का चुनाव कराने की बात कह रहे हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी : एसएसपी रोहित सिंह साजवाण ने बताया कि प्रधान के हत्यारोपित मोहर सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया है। उससे भी पूछताछ चल रही है। जल्द ही उसके बेटे और दामाद को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कांग्रेसियों ने की गिरफ्तारी की मांग : जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग बरेली द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। उप्र कांग्रेस के सचिव चौधरी असलम मियां, ज़िलाध्यक्ष जुनैद हुसैन एवं व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी सलाम बब्बू सहित कांग्रेस के नेताओं ने नवनिर्वाचित प्रधान इशहाक की हत्या पर दुख व्यक्त किया। प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान मृतक नवनिर्वाचित प्रधान की पत्नी शकीना बेगम उनके मौसा इकराम हुसैन व पिता सहित परिवार के अन्य व्यक्ति जगतपुर आयशा पैलेस में प्रेस वार्ता में रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बरेली पुलिस जल्द ही सभी हत्यारेापितों को गिरफ्तार करे। 

chat bot
आपका साथी