देहरादून में नौकरी के लिए यहां करें आवेदन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और देहरादून के एसआइएस इंडिया लि. के सहयोग से भर्ती कार्यक्रम होगा। चयनित अभ्यर्थियों को देहरादून में प्रशिक्षण के बाद विभिन्न स्थानों पर स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। आवेदन के लिए सेवायोजन पोपोर्टल sewayojan.up.nic.in पर लॉग इन करें।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 08:19 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 11:20 PM (IST)
देहरादून में नौकरी के लिए यहां करें आवेदन
सेवायोजन कार्यालय आठ दिसंबर से लगाएगा कैंप।

बरेली, जेएनएन। प्रवासी मजदूर और पंजीकृत बेरोजगारों के लिए सुरक्षा जवान भर्ती कार्यक्रम आठ दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर तक चलेगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और देहरादून के एसआइएस इंडिया लि. के सहयोग से भर्ती कार्यक्रम होगा। चयनित अभ्यर्थियों को देहरादून में प्रशिक्षण के बाद विभिन्न स्थानों पर स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि एसआइएस इंडिया लि. देहरादून की ओर से जिले के बेरोजगर युवाओं के लिए विकास खंड पर अलग-अलग तारीखों में सुबह 10 बजे से भर्ती आयोजित की जाएगी।

विकासखंड

बहेड़ी - 8 दिसंबर 

भदपुरा - 9 दिसंबर 

भुता - 11 दिसंबर 

बिथरी चैनपुर - 14 दिसंबर 

फरीदपुर - 15 दिसंबर 

फतेहगंज पश्चिमी - 16 दिसंबर 

आलमपुर जाफराबाद - 17 दिसंबर 

क्यारा - 18 दिसंबर 

मझगवां - 19 दिसंबर 

मीरगंज - 21 दिसंबर 

नवाबगंज - 22 दिसंबर 

रामनगर - 23 दिसंबर 

रिछा (दमखोदा) - 24 दिसंबर 

शेरगढ़ - 26 दिसंबर 

नौकरी के लिए यह जरूरी

अभ्यार्थी का 10 वीं पास, ऊंचाई 168 सेमी और आयु 21 से 37 वर्ष, वजन 56 किलो एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। अभ्यार्थी को अपने समस्त दस्तावेजों की फोटोप्रति, एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की फोटो प्रति के साथ पहुंचना होगा। अभ्यार्थी सेवायोजन पोपोर्टल sewayojan.up.nic.in पर लॉग इन करके पंजीकरण तथा रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए आवेदन कर सकते है।

chat bot
आपका साथी