बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए 15 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और पुरस्कार राशि

Begum Akhtar Award उप्र शासन संस्कृति विभाग द्वारा दादरा ठुमरी एवं गजल के क्षेत्र में विशेष प्रतिभावान एवं विशिष्ट गायक को वित्तीय वर्ष 2021-22 में ‘बेगम अख्तर पुरस्कार‘ दिये जाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके अन्तर्गत चयनित कलाकार को पांच लाख रुपये अंगवस्त्र प्रशस्त्रि पत्र दिया जाएगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:24 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:24 PM (IST)
बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए 15 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और पुरस्कार राशि
बेगम अख्तर पुरस्कार प्रतिवर्ष दादरा, ठुमरी एवं गजल के क्षेत्र में विशेष प्रतिभावान विशिष्ट गायक को दिया जाता है।

बरेली, जेएनएन। Begum Akhtar Award : उप्र शासन, संस्कृति विभाग द्वारा दादरा, ठुमरी एवं गजल के क्षेत्र में विशेष प्रतिभावान एवं विशिष्ट गायक को वित्तीय वर्ष 2021-22 में ‘बेगम अख्तर पुरस्कार‘ दिये जाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके अन्तर्गत चयनित कलाकार को पांच लाख रुपये की नकद धनराशि, अंगवस्त्र एवं प्रशस्त्रि पत्र दिया जाएगा। इसके लिये जनपद के पात्र कलाकरों के नामांकन निर्धारित प्रारूप पर 15 अक्टूबर तक संस्कृति निदेशालय लखनऊ को उपलब्ध कराया जाना है।

जिलाधिकारी दीपा रंजन ने बताया कि बेगम अख्तर पुरस्कार प्रतिवर्ष दादरा, ठुमरी एवं गजल के क्षेत्र में विशेष प्रतिभावान विशिष्ट गायक को जिसने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्ट आयाम स्थापित किये हों तथा राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया हो। ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेगम अख्तर पुरस्कार के लिये व्यक्ति को उप्र का मूल निवासी व उसकी कर्मभूमि उप्र होनी चाहिए। कलाकार की उम्र 40 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। कलाकार को अपनी प्रतिभा की दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि के भरसक निर्विवाद मानदंडों के आधार पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होनी चाहिए। यह पुरस्कार कलाकार के गायन क्षेत्र में सम्पूर्ण उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया जाएगा न कि किसी एक विशिष्ट संरचना के लिये।

chat bot
आपका साथी