Apna Dal News : अपना दल को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्ष ने चलाया सदस्यता अभियान, नए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Apna Dal News शाहजहांपुर में अपना दल एस की बैठक श्यामतगंज गौटिया स्थित कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मौर्य ने दल को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान शुरू कराया। इसके अलावा नये कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौपी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:56 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 01:52 PM (IST)
Apna Dal News : अपना दल को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्ष ने चलाया सदस्यता अभियान, नए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
अपना दल को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्ष ने चलाया सदस्यता अभियान

बरेली, जेएनएन। Apna Dal News : शाहजहांपुर में अपना दल एस की बैठक श्यामतगंज गौटिया स्थित कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मौर्य ने दल को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान शुरू कराया। इसके अलावा नये कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौपी। प्रदीप कुमार पाल को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई। गजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव को महासचिव, दुष्यंत कुमार गंगवार को जिला महासचिव बनाया। आरडी प्रसाद वर्मा को महानगर अध्यक्ष मनाया गया। रामकृष्ण को जिला कोषाध्यक्ष, युवा मंच जिलाध्यक्ष ऋषभ गंगवार, महिला मंच महानगर अध्यक्ष रश्मि शुक्ला, जिला महिला उपाध्यक्षा रेनू कठेरिया को बनाया गया। इसी तरह अन्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, आनंद प्रकाश सक्सेना, अनिल कुमार सक्सेना, प्यारे लाल, रामौतार, प्रमोद कुमार गंगवार आदि मौजूद रहे।

पूर्व सांसद फूलन देवी की मनाई पुण्य तिथि, राक्रांपा ने चित्र पर चढ़ाए फूल

शाहजहांपुर में अखिल भारतीय कश्यप स्वाभिमान संगठन की ओर से कटिया टोला में एकलव्य सेना की संस्थापक एवं कश्यप समाज की नेता पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की 21 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा का आयेाजन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूर्व सांसद के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन जिला अध्यक्ष राजेश कुमार कश्यप ने कहा कि फूलन देवी ने अपना सारा जीवन अन्याय, अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने में लगा दिया। उनके न रहने से कश्यप सामज व एकलव्य सेना के लोगों को उनकी कमी महसूस हो रही है। जिसकी भरपाई करना असम्भव है। महिला मोर्चा की रेखा कश्यप समेत राजेश कुमार कश्यप, जिला अध्यक्ष मदन लाल कश्यप, पकजं कश्यप, राम नरेश कश्यप राम किशोर द्विवेदी, सुनील बाजपेयी आदि ने श्रद्धाजंलि दी। राष्ट्रीय क्रांति पार्टी की ओर से भी कटिया टोला स्थित कार्यालय पर फूलन देवी की 21वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश संगठन मंत्री प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि फूलन देवी में अपना सारा जीवन अन्याय अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने में लगा दिया। उनके बलिदान व संघर्ष मय जीवन को भुलाया नहीं जा सकता। जिलाध्यक्ष राजेश कश्यप समेत प्रभात कुमार वर्मा, मुकेश वर्मा, शिवम राजपूत, ललतेश शास्त्री, महत रामदीनपुरी, सत्यदेव श्रीवास्तव, रामकिशोर द्विवेदी, देवेश त्रिपाठी, अरूण कुमार, मदन लाल, रीता देवी, सीमा कश्यप, नेहा मिश्रा आदि लोगो ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।

chat bot
आपका साथी