Pilibhit Stubble Burnt News : पीलीभीत में धान बिक्री लेकर नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन, कई गांवाें में सामूहिक रूप से जलाई पराली

Pilibhit Stubble Burnt News पीलीभीत में धान की बिक्री में आ रही दिक्कतों को लेकर भड़के किसानों ने शुक्रवार को कई गांवों में सामूहिक रूप से पराली को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन किसान पराली को जलाते रहे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 03:17 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 03:17 PM (IST)
Pilibhit Stubble Burnt News :  पीलीभीत में धान बिक्री लेकर नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन, कई गांवाें में सामूहिक रूप से जलाई पराली
Pilibhit Stubble Burnt News : पीलीभीत में धान बिक्री लेकर नाराज कियानों ने किया प्रदर्शन

बरेली, जेएनएन। Pilibhit Stubble Burnt News :  पीलीभीत में धान की बिक्री में आ रही दिक्कतों को लेकर भड़के किसानों ने शुक्रवार को कई गांवों में सामूहिक रूप से पराली को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन किसान पराली को जलाते रहे।

किसानों को समर्थन मूल्य योजना के तहत लाभ दिए जाने को लेकर स्थापित किए गए क्रय केंद्रों पर इस बार खरीद में कई मानक कर दिए गए हैं। सेंटर पर धान लेकर पहुंचने वाले किसानों को मानक आदि का हवाला देकर टरका दिया जाता है या फिर धान को रिजेक्ट कर दिया जाता है। इससे किसान बेहद परेशान हैं। अधिकारियों से वार्ता के बाद भी इसका निष्कर्ष नहीं निकल पा रहा है।

शुक्रवार को पूरनपुर क्षेत्र के सबलपुर, गोपालपुर, शेरपुर मकरंदपुर, घाटमपुर, शाहबाजपुर, बख्ततापुर, मकरंदपुर सहित कई गांवों में किसानों ने पराली को आग के हवाले कर दिया। धुआं के जगह-जगह उठ रहे गुबार को देखकर प्रशासनिक अधिकारियों को पराली में आग लगने की जानकारी लग सकी। सूचना पर तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता टीम के साथ पहुंच गए। तहसीलदार ने बताया कि जिन किसानों ने पराली में आग लगाई है उनसे जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी