एक घंटे बरेली जंक्शन पर खड़ी रही आनंद विहार-गाजीपुर सुहेलदेव कोविड स्पेशल ट्रेन, जानिये क्या थी वजह

आनंद विहार से गाजीपुर जाने वाली 02220 सुहेलदेव कोविड स्पेशल के एस-5 कोच का अचानक प्रेशर पाइप लीकेज हो गया। जंक्शन पर ट्रेन रूकने के बाद दोबारा प्रेशर न बनने के चलते ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। जिसकी जानकारी कंट्रोल को दी गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 03:10 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 03:10 PM (IST)
एक घंटे बरेली जंक्शन पर खड़ी रही आनंद विहार-गाजीपुर सुहेलदेव कोविड स्पेशल ट्रेन, जानिये क्या थी वजह
कैरिज एंड वैगन के इंजीनियर देर रात प्लेटफार्म नंबर एक पहुंचे और प्रेशर पाइप को सही किया।

बरेली, जेएनएन। आनंद विहार से गाजीपुर जाने वाली 02220 सुहेलदेव कोविड स्पेशल के एस-5 कोच का अचानक प्रेशर पाइप लीकेज हो गया। जंक्शन पर ट्रेन रूकने के बाद दोबारा प्रेशर न बनने के चलते ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। जिसकी जानकारी कंट्रोल को दी गई। सूचना पर जंक्शन के कैरिज एंड वैगन के इंजीनियर देर रात प्लेटफार्म नंबर एक पहुंचे और प्रेशर पाइप को सही किया। इस दौरान ट्रेन लगभग एक घंटे जंक्शन पर ही खड़ी रही।

02220 सुहेलदेव कोविड स्पेशल मंगलवार रात अपने निर्धारित समय 11.06 पर जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन से जंक्शन पर कुल 20 यात्री उतरे। ट्रेन अपने निर्धारित समय 11.08 पर चलने को गार्ड के हरी झंडी व हार्न देने के बाद भी नहीं चल सकी। स्लीपर के एस-5 कोच में प्रेशर कटे होने की जानकारी पर पहुंचे इंजीनियरों ने इसे दुरुस्त करने की काफी कोशिश की। काफी देर से खड़ी ट्रेन के यात्रियों ने स्टेशन मास्टर से जाकर भी जानकारी ली। जिस पर उन्हें कोच का प्रेशर कट जाने की जानकारी दी गई। वहीं ट्रेन के खड़े होने पर ट्रेन में चलने वाला आरपीएफ व जीआरपी के स्कॉट से गश्त भी की। प्रेशर पाइप 11.59 पर सही होने के बाद रात 12.01 पर जंक्शन से आगे किए रवाना हुई।

chat bot
आपका साथी