Amla ATM Robbery Case : आंवला एटीएम लूटकांड में शामिल आरोपितों का खुला राज, लूट में शामिल महिला निकली पुरुष

Amla ATM Robbery Case आंवला कस्बे में भूमि विकास बैंक चौराहे पर लगे एटीएम को गैस कटर से काटकर लूटने के प्रयास में शामिल बदमाश को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। चार बदमाशों के गिरोह में शामिल जिसको महिला समझा जा रहा था असल में वह आदमी निकला।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:41 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 12:41 PM (IST)
Amla ATM Robbery Case : आंवला एटीएम लूटकांड में शामिल आरोपितों का खुला राज, लूट में शामिल महिला निकली पुरुष
Amla ATM Robbery Case : आंवला एटीएम लूटकांड में शामिल आरोपितों का खुला राज

बरेली, जेएनएन। Badaun ATM Robbery Case : आंवला कस्बे में भूमि विकास बैंक चौराहे पर लगे एटीएम को गैस कटर से काटकर लूटने के प्रयास में शामिल बदमाश को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। चार बदमाशों के गिरोह में शामिल जिसको महिला समझा जा रहा था असल में वह आदमी निकला। किसी को कोई शक न हो, लिहाजा साथियों संग वह महिला के वेश में लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचता है। पकड़े गए आरोपित अजहर अली उर्फ हीरो निवासी चारमीनार टाकिज ककराला बदायूं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इससे पहले रेकी करने वाले आरोपित रामभरोसे को पुलिस जेल भेज चुकी है। दो आरोपित फरियाद व फहीम निवासी ककराला फरार हैं।

13 जुलाई की रात में भूमि विकास बैंक चौराहे पर लगे एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास करते समय अचानक पहुंचे दारोगा प्रवीण कुमार ने जब उन्हें टोका तो बदमाशों ने उनके ऊपर फायर कर दिया। उनकी बाइक गिरा दी। किसी तरह उन्होंने घायल अवस्था में वहां से भाग कर जान बचाई थी। आरोपित दारोगा का फोन भी लूटकर भाग गए थे। तफ्तीश में जुटी पुलिस ने सबसे पहले रामभरोसे को गिरफ्तार कर लिया।

रामभरोसे ने ही वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी की थी। पूछताछ में उसने अजहर अली उर्फ हीरो, फरियाद व फहीम का नाम कुबूला था। अजहर अली उर्फ हीरो को भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि साथियों की मदद से वह एटीएम की रेकी कराता है। बाद में गैस कटर से काटकर उसे ले जाता है।

 वर्ष 2015 में तेलंगाना में लूटा था एटीएम

आंवला इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में अजहर अली उर्फ हीरो ने बताया कि वर्ष 2015 में वह एटीएम लूट में ही तेलंगाना में जेल जा चुका है। फरार फहीम भी घटना में उसके साथ शामिल था। बरेली में वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर पर ही रहा लेकिन, रामभराेसे के पकड़े जाने के बाद वह ठिकाने बदलने लगा। मोबाइल सर्विलांस की मदद से वह पकड़ लिया गया।

chat bot
आपका साथी