Ambulance Strike News : शासन से आया आदेश, अफसरों ने कर्मचारियों से छीनी एंबुलेंस, प्राइवेट चालकाें के जरिए किया रवाना

Ambulance Strike News बदायूं में हड़ताल की जिद पर अड़े एंबुलेंस कर्मचारियों की हठधर्मिता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सख्त हाे गया है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार सीएमओ विक्रम सिंह पुंडीर और सीओ उझानी गजेंद्र सिंह कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त कराने पहुंचे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 05:23 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 05:23 PM (IST)
Ambulance Strike News : शासन से आया आदेश, अफसरों ने कर्मचारियों से छीनी एंबुलेंस, प्राइवेट चालकाें के जरिए किया रवाना
Ambulance Strike News : शासन से आया आदेश, अफसरों ने कर्मचारियों से छीनी एंबुलेंस

बरेली, जेएनएन। ALS Ambulance Strike News : बदायूं में हड़ताल की जिद पर अड़े एंबुलेंस कर्मचारियों की हठधर्मिता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सख्त हाे गया है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीएमओ विक्रम सिंह पुंडीर और सीओ उझानी गजेंद्र सिंह कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त कराने को पहुंचे, लेकिन कर्मचारी नहीं मानें। जिसके बाद सीएमओ ने प्राइवेट और स्वास्थ्य विभाग के चालकों को हायर कर कर्मचारियों से सभी एंबुलेंस वापस ले ली है। सीएमओ ने एंबुलेंसों को संबंधित ब्लाक और अस्पतालों के लिए रवाना कर दिया है।

एएलएस के समायोजन को लेकर कंपनी और सरकार के खिलाफ जिलेभर के एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिन से धरने पर बैठे हुए है। कर्मचारियों के साथ एंबुलेंस भी खड़ी होने के होने के कारण जिलेभर के मरीज अस्पतालों तक पहुंचने के लिए भटक रहे है। बावजूद एंबुलेंस कर्मचारी धरने को लगातार जारी रखने के लिए अडिग है। मंगलवार को भी अफसरों के कहने पर एंबुलेंस कर्मचारियों ने शाम पांच बजे तक धरना समाप्त करने की बात कहीं थी, लेकिन धरना समाप्त नहीं किया गया। बुधवार को भी जारी रहे धरने के बीच स्वास्थ्य विभाग और जिम्मेदारों की नींद टूटी तो भारी फोर्स के साथ शहर के दातागंज रोड स्थित मैदान में पहुंचे।

सिटी मजिस्ट्रेट और सीएमओ काफी देर तक कर्मचारियों को समझाने के प्रयास करते रहे लेकिन कर्मचारी धरने पर से उठने को राजी नहीं हुए। करीब दो घंटे तक चली बात के बाद जब कोई रास्ता नहीं निकला तो शासन से प्राप्त आदेश के तहत सीएमओ ने कर्मचारियों से सभी एंबुलेंसों की चाबियां वापस ले ली। सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग व प्राइवेट तौर पर हायर किए गए चालकों को एंबुलेंस के स्टेयरिंग सौंप दिए है। सीएमओ ने एंबुलेंसों को संबंधित अस्पतालों व ब्लाकों के रवाना कर दिया है। शाम करीब चार बजे सभी एंबुलेंस अपने अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

 कर्मचारियों से बात की गई है। हड़ताल समाप्त न होने की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्राइवेट तौर पर हायर किए गए चालकों को एंबुलेंस सौंप दी गई है, उम्मीद है शीघ्र ही सभी कर्मचारी हड़ताल से वापस लौट आएंगे।विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमएओ

chat bot
आपका साथी