ऑफिसर्स क्लब के नाम से जाना जाएगा एलन क्लब, अफसरों से बोले- भाजपा महानगर अध्यक्ष, नई कमेटी पुराने सदस्यों को भी करें शामिल

शहर के बीच स्थित एलन क्लब जल्द ऑफिसर्स क्लब के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। नाम परिवर्तन के लिए 28 जनवरी को बायलॉज पेश किया गया। नाम परिवर्तन के बाद रजिस्ट्रेशन भी कराया जाएगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 01:10 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 01:10 PM (IST)
ऑफिसर्स क्लब के नाम से जाना जाएगा एलन क्लब, अफसरों से बोले- भाजपा महानगर अध्यक्ष, नई कमेटी पुराने सदस्यों को भी करें शामिल
ऑफिसर्स क्लब के नाम से जाना जाएगा एलन क्लब

बरेली, जेएनएन। Alan Club News : शहर के बीच स्थित एलन क्लब जल्द ऑफिसर्स क्लब के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। नाम परिवर्तन के लिए 28 जनवरी को बायलॉज पेश किया गया। नाम परिवर्तन के बाद रजिस्ट्रेशन भी कराया जाएगा। भाजपा की ओर से पुराने सदस्यों को शामिल किए जाने पर जोर दिया जा रहा है।

अयूब खां चौराहा स्थित नगर निगम कार्यालय के ठीक सामने बने एलन क्लब की भूमि को वर्षों पहले 30 साल की लीज पर दिया गया था। लीज अवधि 1998 में खत्म हो गई थी। क्लब की कमेटी की ओर से लीज का नवीनीकरण नहीं कराया गया। साल भर पहले तत्कालीन नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन की आपत्ति के बाद कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने जांच कराई थी। इसके बाद क्लब को सील कर नगर निगम ने एलन क्लब को अपने कब्जे में लिया। इसका क्लब के सदस्यों ने काफी विरोध किया था।

अब अधिकारियों ने बड़ा फैसला लिया है। जल्द एलन क्लब का नाम बदलकर बरेली ऑफिसर्स क्लब रखा जाएगा। भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉ. के एम अरोड़ा ने बताया कि इस संबंध में डीएम और नगर आयुक्त से मुलाकात की है। उन्हें एक प्रार्थना पत्र भी दिया है। 28 जनवरी को बायलॉज की रिपोर्ट आ जाएगी। नाम परिवर्तन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया है। रजिस्ट्रेशन के लिए फाइल तैयार कराई गई है।

नई कमेटी में होंगे दस सदस्य

क्लब की कमेटी के अध्यक्ष कमिश्नर और उपाध्यक्ष डीएम ही रहेंगे। इसके साथ ही कमेटी में अन्य आठ सदस्य भी रखे जाएंगे। दस सदस्यों की कमेटी में पांच सिविलियन और पांच अधिकारी होंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कमेटी में पुराने सदस्यों को भी शामिल किए जाने को कहा है।

एलन क्लब के तमाम पुराने सदस्य हमारे पास आ रहे हैं। उन्होंने नई कमेटी में पुराने सदस्यों को शामिल करने की मांग की है। इस पर हमने डीएम, नगर आयुक्त से मिलकर पुराने सदस्यों की मांग को उनके सामने रखा है।डॉ. केएम अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा 

नगर निगम ने एलन क्लब को सील कर उस पर कब्जा लिया था। वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में निर्णय प्रशासनिक स्तर पर ही किया जाएगा। मामला प्रशासन के पास है। अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त 

chat bot
आपका साथी