बरेली में बरात में शराबियों ने मचाया उत्पात, तमंचे लहराए और दुल्हन के पिता को पीटा

Ruckus in Procession बरेली के मीरगंज के गांव मेंं पहुंची एक बरात में शराबियों ने बरात में जमकर उत्पात मचाया।पहले गाने को लेकर बैंड के साथ चल रहे ठेली चालक को पीटा।फिर तमंचा लहराते हुए दुल्हन के पिता सहित आधा दर्जन के साथ मारपीट की।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 06:52 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 06:52 AM (IST)
बरेली में बरात में शराबियों ने मचाया उत्पात, तमंचे लहराए और दुल्हन के पिता को पीटा
बैंड की ठेली लेकर जा रहे युवक पर भी हमला किया, पुलिस पहुंची तो आरोपित भागे।

बरेली, जेएनएन।Ruckus in Procession : बरेली के मीरगंज के गांव मेंं पहुंची एक बरात में शराबियों ने बरात में जमकर उत्पात मचाया।पहले गाने को लेकर बैंड के साथ चल रहे ठेली चालक को पीटा।फिर तमंचा लहराते हुए दुल्हन के पिता सहित आधा दर्जन के साथ मारपीट की।मारपीट में करीब छह लोग घायल हो गए।यह घटना शाही थाना क्षेत्र के गांव सेवा ज्वालापुर की है। गांव के हेतराम की पुत्री प्रीती की बरात फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद से मंगलवार शाम आई थी।गांव में बरात बैंडबाजे के साथ घूम रही थी, तभी गांव के ही कृष्णपाल और राजेंद्र साथियों के साथ शराब पीकर हंगामा करने लगे।

बरात में बैंड की ठेली लेकर चल रहे युवक को उन्होंने पीटा। उस समय तो ग्रामीणों और बरातियों ने बीच-बचाव कर दिया। रात करीब 1:30 बजे बराती जब खाना खा रहे थे। शराबी फिर वहां पहुंचकर हुड़दंग करने लगे। खाना खिला रहे गांव के ही हरीश को जमकर पीटा। तमंचा लहराते हुए फायरिंग करने के अंदाज में वहां मौजूद लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। दुल्हन के पिता हेतराम ने जब समझाने की कोशिश की तो उनके सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया।

ग्राम प्रधान प्यारेलाल व अन्य लोगों ने घायल हेतराम को अस्पताल पहुंचाया।मामले की शिकायत पुलस से की। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए रात में ही भेजा। स्थिति गंभीर देख घायल दुल्हन के पिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रात में ही आरोपितों को पकडऩे के लिए दबिश दी मगर वे हाथ नहीं आए। पिता की गैरमौजूदगी में परिवार के सदस्यों ने दुल्हन को विदा किया। घटना के बाद से दूल्हा पक्ष के कुछ लोग गांव में ही रुके। बाकी को घर भेज दिया गया।

फरीदापुर में दो पक्षों में पथराव, चार राउंड फायरिंग : इज्जतनगर के फरीदापुर में दो पक्षों में बुधवार रात जमकर पथराव हुआ। चार राउंड फायरिंग भी हुई। विवाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति नियंत्रण के लिए पुलिस को लाठी तक फटकारनी पड़ी। तीन युवक घायल हो गए। इज्जतनगर पुलिस ने देररात दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। हालांकि, पुलिस फायरिंग की बात से इन्कार कर रही है।फरीदापुर में सपा पार्षद अकील अहमद की नायाब खान से काफी दिनों से रंजिश चल रही थी।

पुलिस के मुताबिक, बीते 15 दिन पहले भी दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। बुधवार रात एक बार फिर दोनों का आमना-सामना हुआ। देखते ही देखते दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पथराव शुरू हो गया और फायरिंग भी हुई। चार राउंड फायरिंग हुई। तीन युवक घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया। हालांकि, इंस्पेक्टर इज्जतनगर सतीश यादव का कहना है कि सिर्फ मारपीट हुई है। गोली चलने की सूचना गलत है। जांच की जा रही है। आरोपितों की धरपकड़ की जा रही है। क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी