बरेली का अक्षर विहार तालाब बनेगा पिकनिक स्पॉट, पैडल बोटिंग का मजा ले सकेंगे लोग

नगर निगम ने अक्षर विहार तालाब से कब्जा हटाने के बाद उसके सुंदरीकरण का खाका तैयार कर लिया है। अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी अमृत योजना के तहत अक्षर विहार तालाब व पार्क को संवारने का मन बनाया है। पार्क को मनोरम स्थल की तरह संवारा जाएगा।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 02:38 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 02:38 PM (IST)
बरेली का अक्षर विहार तालाब बनेगा पिकनिक स्पॉट, पैडल बोटिंग का मजा ले सकेंगे लोग
इसके साथ ही तालाब में लोग बोटिंग का मजा भी ले सकेंगे।

 बरेली, जेएनएन।  नगर निगम ने अक्षर विहार तालाब से कब्जा हटाने के बाद उसके सुंदरीकरण का खाका तैयार कर लिया है। अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी, अमृत योजना के तहत अक्षर विहार तालाब व पार्क को संवारने का मन बनाया है। पार्क को मनोरम स्थल की तरह संवारा जाएगा। इसके साथ ही तालाब में लोग बोटिंग का मजा भी ले सकेंगे।

अमृत योजना के तहत अक्षर विहार पार्क को संवारने के लिए करीब चार साल पहले योजना बनाई गई थी। पार्क में आने वालों के जलपान के लिए कैंटीन बनाई जानी थी लेकिन इसका काम अभी तक अधूरा पड़ा है। इधर, अक्षर विहार की जमीन पर कब्जा मिलने के बाद नगर निगम ने पार्क और तालाब को नए सिरे से संवारने की योजना बनाई है। अक्षर विहार तालाब में पहले लेजर शो दिखाने का स्मार्ट सिटी के तहत प्रोजेक्ट बनाया गया था, हालांकि बाद में यहां पर कम जगह होने की वजह से इसमें बदलाव कर दिया गया। अब यहां पर पैडल नावों की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें लोग बोटिंग का मजा ले सकेंगे। करीब 11 करोड़ रुपये से तालाब का सुंदरीकरण किया जाएगा। तालाब की बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी। उसके पानी को साफ करने के लिए एसटीपी भी लगाए जाएंगे। इसके साथ तालाब से नकटिया नदी तक ड्रेनेज सिस्टम को भी विकसित किया जाएगा। तालाब में कई प्रजाति की मछलियों भी डाली जाएंगी। इसके साथ ही म्यूजिकल फाउंटेन भी लगाया जाएगा। यह लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट की तरह होगा। खानपान का सामान भी मिलेगी।

 क्या कहना है अपर नगर आयुक्त का

अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का कहना है कि अक्षर विहार पार्क और तालाब के सुंदरीकरण की योजना बनाई गई है। इसे लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट के रूप में तैयार किया जाएगा। शहरवासी यहां बोटिंग का भी मजा ले सकेंगे।

chat bot
आपका साथी