Firing : ताबड़ताेड़ फायरिंग से दहला भाजपा विधायक का गांव, विधायक बोले- सुरक्षा व्यवस्था पर सवालियां निशान Shahjahanpur News

भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह के गांव में कुछ लोगों ने फायरिंग कर फिर से दहशत फैला दी है। दो दिन पहले भी गांव में फायरिंग कर विधायक के कार्यकर्ताओं से गाली गलौज की गई थी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 10:07 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 05:39 PM (IST)
Firing : ताबड़ताेड़ फायरिंग से दहला भाजपा विधायक का गांव, विधायक बोले- सुरक्षा व्यवस्था पर सवालियां निशान Shahjahanpur News
Firing : ताबड़ताेड़ फायरिंग से दहला भाजपा विधायक का गांव, विधायक बोले- सुरक्षा व्यवस्था पर सवालियां निशान Shahjahanpur News

शाहजहांपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के मीरान कटरा से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह का गांव डभौरा बुधवार की रात गाेलियों की तडतड़ाहट से गू्ंज उठा। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह के गांव में कुछ लोगों ने फायरिंग कर फिर से दहशत फैला दी है। चार दिन पहले भी गांव में फायरिंग कर विधायक के कार्यकर्ताओं से गाली गलौज की गई थी। अचानक हुई दोबारा फायरिंग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

अपर सचिव गृह और डीजीपी से कर चुके है शिकायत

चार दिन पहले हुई फायरिंग की घटना को लेकर विधायक विक्रम सिंह सहित तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा व ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह के साथ अपर सचिव गृह व डीजीपी से मुलाकात कर कानून व्यवस्था को लेकर शिकायत भी की थी। इसके साथ ही मामले से एसपी और डीएम को भी अवगत कराया था। जिसके तुरंत बाद डीएम और एसपी जांच करने गांव भी पहुंचे थे।

चार दिन में दो बार फायरिंग होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहा है। अपर गृह सचिव व डीजीपी से मिला था। उन्होंने जल्द घटना का खुलासा करने का भरोसा दिया है।

वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस, विधायक

विधायक के गांव में फायरिंग का मामला सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है। जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

डॉ. एस चिनप्पा, एसपी

chat bot
आपका साथी