मौसम पर छाए अनिश्चितता के बाद, बरेली जिला ऑरेंज जोन में

जिले में शुक्रवार को मौसम पल-पल में करवट बदलता रहा। कुछ ऐसा ही हाल आसपास के जिलों का भी रहा। सुबह से ही बादलों और धूप के बीच लुका-छिपी का खेल देखने को मिला। बादल छंटने से कभी धूप खिली नजर आई तो कभी बदरी छा गई।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 02:55 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 05:05 PM (IST)
मौसम पर छाए अनिश्चितता के बाद, बरेली जिला ऑरेंज जोन में
सुबह से ही बादलों और धूप के बीच लुका-छिपी का खेल देखने को मिला।

जेएनएन, बरेली। जिले में शुक्रवार को मौसम पल-पल में करवट बदलता रहा। कुछ ऐसा ही हाल आसपास के जिलों का भी रहा। सुबह से ही बादलों और धूप के बीच लुका-छिपी का खेल देखने को मिला। बादल छंटने से कभी धूप खिली नजर आई तो कभी बदरी छा गई। शीतलहर का असर भी रहा।ऐसे में मौसम ठंडा रहा। हालांकि पिछले दो दिनों की अपेक्षा थोड़ी कम ठंड थी। बरेली और आसपास के जिलों में अनिश्चित मौसम की वजह से सभी जिले ऑरेंज जोन में आ गए हैैं। यानी खानपान और रहन-सहन को लेकर खासा सतर्कता बरतने की लोगों को जरूरत है। 

सर्दी से राहत पाने के लिए शहर में कई जगह लोगों ने सुबह से ही अलाव जला रखे थे। वहीं जिले में शुक्रवार को आसमान साफ रहा। धूप भी खिली, लेकिन दिनभर चली ठंडी हवा ने लोगों को परेशान किया। हालांकि कुछ लोग परिवार के साथ ठंडे मौसम का आनंद लेते भी दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान गुरुवार को 17.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा था। हालांकि बुधवार के मुकाबले यह करीब एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। आद्रता 66 फीसद दर्ज की गई है।

अब धीरे-धीरे घटने लगेगी सर्दी

मकर संक्रांति के साथ वसंत ऋतु की दस्तक हो चुकी है। अब सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा। मौसम विभाग की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। इसी के साथ धीरे-धीरे शीतलहर का असर भी कुछ कम होगा। हालांकि सुबह और रात को खुले इलाके में कोहरा दिखेगा।

chat bot
आपका साथी