किराए पर ले गए ट्रैक्टर-ट्राली नहीं लौटाई, मुकदमा दर्ज

सुभाषनगर अनुपम नगर निवासी विद्यावती ने बताया कि मढ़ीनाथ नई बस्ती के रहने वाले मनोज कुमार शर्मा उनके रिश्तेदार हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 03:11 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 03:11 AM (IST)
किराए पर ले गए ट्रैक्टर-ट्राली नहीं लौटाई, मुकदमा दर्ज
किराए पर ले गए ट्रैक्टर-ट्राली नहीं लौटाई, मुकदमा दर्ज

बरेली, जेएनएन: रिश्तेदार के वहां से किराए पर ट्रैक्टर-ट्राली ले गया युवक न तो किराया दे रहा है और न ही ट्रैक्टर-ट्राली वापस कर रहा है। शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया है। सुभाषनगर अनुपम नगर निवासी विद्यावती ने बताया कि मढ़ीनाथ नई बस्ती के रहने वाले मनोज कुमार शर्मा उनके रिश्तेदार हैं। लगभग दस महीने पहले उनके रिश्तेदार मनोज, उसकी पत्नी रेखा शर्मा समेत उसके बेटे सुमित और शिवम उनके घर पर आए और आíथक तंगी का हवाला देकर ट्रैक्टर व प्रेशर ट्रॉली को 15 हजार रुपये महीने किराए पर तय अपने साथ ले गये। इसके बाद से वह किराया देने में टालमटोल करने लगा। नौ अक्टूबर को वह मनोज से किराया मागने गई थी, किराया देने से साफ मना कर दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली वापस करने से भी मना कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर मनोज, रेखा, सुमित, शिवम के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी