पंचायत चुनाव के बाद शपथ न होने और ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी नहीं मिलने से जानिये लोगों को क्या हो रही दिक्कत

प्रधानी के चुनाव के बाद शहर की महानगर कालोनी के लोग परेशान हैं। कालोनी में पीने के पानी की किल्लत हो गई है. इसके साथ ही यहां साफ-सफाई स्ट्रीट लाइटिंग समेत अन्य व्यवस्थाएं भी लड़खड़ा गई हैं। लोगों ने पूर्व प्रधान पर व्यवस्थाओं से हाथ खींचने का आरोप लगाया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 09:18 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 09:18 AM (IST)
पंचायत चुनाव के बाद शपथ न होने और ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी नहीं मिलने से जानिये लोगों को क्या हो रही दिक्कत
पिछले 15 दिनों से कालोनी में बनी है पानी की किल्लत, अक्सर नहीं मिल रहा पानी।

बरेली, जेएनएन। प्रधानी के चुनाव के बाद शहर की महानगर कालोनी के लोग परेशान हैं। कालोनी में पीने के पानी की किल्लत हो गई है. इसके साथ ही यहां साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइटिंग समेत अन्य व्यवस्थाएं भी लड़खड़ा गई हैं। स्थानीय लोगों ने चुनाव हार चुके प्रधान पर व्यवस्थाओं से हाथ खींचने का आरोप लगाया है। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की है।

शहर की बड़ी कालोनियों में शामिल महानगर कालोनी आज भी ग्राम सभा में आती है। यहां 16 सौ से अधिक मकान हैं। कालोनी में बनी 25 लाख घन मीटर क्षमता वाली पानी की टंकी प्रदेश में सबसे बड़ी टंकी है। इससे यहां सभी परिवारों को पानी की सप्लाई होती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस बार चुनाव में राकेश पटेल की पत्नी शीतल पटेल जीती हैं। इससे पहले वहां सत्यपाल की पत्नी प्रधान थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार चुनाव से पहले तक कालोनी की मेंटीनेंस, स्ट्रीट लाइट की देखभाल, साफ-सफाई और गार्डों की व्यवस्था पुराने प्रधान के पति ही हाथ में थी। चुनाव हारने के बाद उन्होंने व्यवस्थाओं से हाथ खींच लिए हैं। नए प्रधान को व्यवस्थाएं नहीं सौंपी हैं। इससे कालोनी में सभी व्यवस्थाएं बिगड़ गई हैं। करीब 15 दिनों से पानी की सप्लाई गड़बड़ है। पानी नहीं आने पर लोगों ने पूर्व प्रधान से पूछा तो उन्होंने पानी की मोटर खराब होना बताया।

रविवार शाम को लोगों ने हंगामा किया तो कुछ देर के लिए पानी चला दिया गया। आरोप है कि लोगों को जानबूझकर पानी नहीं दिया जा रहा है। इससे लोग परेशान हैं। सपा के जिला सचिव गौरव जायसवाल समेत अन्य लोगों ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की है।

chat bot
आपका साथी