विधायक केसर सिंह के बेटे के ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से आया फोन, नोएडा के अस्पताल में विधायक को मिला आइसीयू में बेड

भारतीय जनता पार्टी के विधायक केसर सिंह को नोएडा के यथार्थ अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती किया गया। कहने के बावजूद आइसीयू में बेड नहीं मिला। विधायक के बेटे विशाल गंगवार ने मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए ट्वीट किया। जिसके बाद ख्यमंत्री कार्यालय सक्रिय हुआ।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 08:10 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 08:10 AM (IST)
विधायक केसर सिंह के बेटे के ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से आया फोन, नोएडा के अस्पताल में विधायक को मिला आइसीयू में बेड
विधायक के बेटे ने आभार व्यक्त करते हुए किया ट्वीट।

बरेली, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के विधायक केसर सिंह को नोएडा के यथार्थ अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती किया गया। कहने के बावजूद आइसीयू में बेड नहीं मिला। विधायक के बेटे विशाल गंगवार ने मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए ट्वीट किया। जिसके बाद ख्यमंत्री कार्यालय सक्रिय हुआ। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने नोएडा के यथार्थ अस्पताल प्रबंधन से संपर्क साधा। आनन-फानन में विधायक को आइसीयू में बेड मिला। 

इसके बाद विधायक के बेटे विशाल ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि ‘मेरे पापा, विधायक केसर सिंह को दी गई उच्चस्तरीय मेडिकल सुविधाओं के लिए मैं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। अब पिता का स्वास्थ्य पहले से ठीक है। शीघ्र स्वस्थ्य होकर जनता की सेवा में वापस लौटेंगे।’ इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय से बहेड़ी विधायक छत्रपाल गंगवार के पास भी फोन पहुंचा। मुख्यमंंत्री ने उनसे हालचाल पूछा और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

बता दें, विधायक केसर सिंह को बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज से प्लाजमा थैरेपी नहीं मिल सकी थी। डॉक्टरों के सुझाव पर उन्हें रविवार को नोएडा के यथार्थ अस्पताल शिफ्ट किया गया। विधायक के बेटे विकास गंगवार ने रविवार को ट्वीट किया था कि ‘क्या यही है यूपी सरकार, अपने ही विधायक का नहीं कर पा रही कोरोना से इलाज। मैंने कई बार मुख्यमंत्री कार्यालय फोन किया, मगर मजाल है जो फोन उठा लिया गया हो। धन्य है यूपी सरकार और धन्य है मोदी जी’।

सांसद भी हुए सक्रिय, साधा संपर्क

इस मामले में आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भी मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक और प्रमुख सचिव चिकित्सा से बात की। उन्होंने नोएडा के यथार्थ अस्पताल के डायरेक्टर अजय त्यागी से संपर्क करके विधायक केसर सिंह गंगवार को आइसीयू में शिफ्ट कराया। उनके बेटे विशाल गंगवार ने बताया कि पिता के स्वास्थ्य मेंं पहले से सुधार है।

chat bot
आपका साथी