55 घंटे होते ही व्यापारियों ने खोली दुकाने, पुलिस ने लगाई फटकार

कोरोना समेत संचारी रोगों से बचाव के लिए लगाया गया दो घंटे का विशेष प्रतिबंध हटते ही व्यापारी गाइड लाइन भूल गए। शासन की गाइडलाइन के अनुसार सभी व्यापारियों ने दुकाने खोल ली।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:26 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 09:19 AM (IST)
55 घंटे होते ही व्यापारियों ने खोली दुकाने, पुलिस ने लगाई फटकार
55 घंटे होते ही व्यापारियों ने खोली दुकाने, पुलिस ने लगाई फटकार

शाहजहांपुर, जेएनएन। कोरोना समेत संचारी रोगों से बचाव के लिए लगाया गया दो घंटे का विशेष प्रतिबंध हटते ही व्यापारी गाइड लाइन भूल गए। शासन की गाइडलाइन के अनुसार सभी व्यापारियों ने दुकाने खोल ली। इससे फिजिकल डिस्टेसिंग फेल हो गई।

पुलिस ने जब दुकाने बंद कराने का प्रयास किया तो व्यापारी पुलिस ने भिड़ गए। बहादुर गंज प्रभारी ने उच्चाधिकारियों से बात की। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने अग्रिम आदेशों तक पुरानी स्थानीय गाइड लाइन से ही दुकान खोलने की जानकारी दी। इसके बाद व्यापारियों ने दुकाने बंद कर दी।

दरअसल सरकार ने नई व्यवस्था में सुबह 9 से बजे से शाम 9 बजे तक दुकाने खोलने की अनुमति दी है। लेकिन स्थानीय स्तर पर प्रशासन निर्णय लेता है। शाहजहांपुर में अभी नई व्यवस्था के तहत केई आदेश जारी नहीं हुआ है। लिहाजा व्यापारियों के दुकान खोलने जाने पर पुलिस ने शटर गिरवा दिए।

एडीएम प्रशासन रामसवेक द्विवेदी ने बताया कि अग्रिम आदेशों तक निर्धारित स्लाट के अनुसार ही दुकाने खुलेगी। पहला स्लॉट 9 से तीन बजे, दूसरा ढाई से 8.30 बजे तथा तीसरा स्लॉट 9 से 8.30 बजे दुकाने खुलेगी। नया शासनादेश आने पर नए सिरे से आदेश जारी किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी