Admission : छात्रों के लिए तरस रहा बरेली कॉलेज, LLB, M.Com में मारामारी, गणित की हालत खराब

Bareilly College बरेली कॉलेज में परास्नातक के 17 कोर्सों में से छात्रों की सबसे ज्यादा पसंद एलएलबी और फिर एमकॉम बनी है। वहीं मात्र 12 दिन में ही 320 सीटों के सापेक्ष 681 पंजीकरण हो चुके हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 10:42 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 01:52 PM (IST)
Admission : छात्रों के लिए तरस रहा बरेली कॉलेज, LLB, M.Com में मारामारी, गणित की हालत खराब
Admission : छात्रों के लिए तरस रहा बरेली कॉलेज, LLB, M.Com में मारामारी, गणित की हालत खराब

बरेली, जेएनएन। Bareilly College : बरेली कॉलेज में परास्नातक के 17 कोर्सों में से छात्रों की सबसे ज्यादा पसंद एलएलबी और फिर एमकॉम बनी है। मात्र 12 दिन में ही 320 सीटों के सापेक्ष 681 पंजीकरण हो चुके हैं। इसी तरह एमकॉम में 240 सीटों में अब तक 120 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। हालांकि इकोनॉमिक्स, गणित, उर्दू, ड्राइंग पेंटिंग और मिलिट्री साइंस अभ्यर्थियों की पसंद नहीं रही। स्थिति यह है कि इकोनॉमिक्स में 240 सीटों पर मात्र 9 तो गणित में 80 सीटों पर सिर्फ एक आवेदन आया है। कई कोर्सों में पंजीकरण का आंकड़ा दहाई भी नहीं पहुंच पाया है। जबकि सीटों की संख्या बहुत है। ऐसे में सीटें भरना मुश्किल हो जाएगा।

ये है सीटवार पंजीकरण की स्थिति

विषय    सीटें पंजीकरण

हिन्दी     80 सीटें 9 पंजीकरण 

अंग्रेजी 160सीटें  26

संस्कृत 80सीटें   2

उर्दू  80सीटें  5

दर्शनशास्त्र 80सीटें  0

भारतीय इतिहास 160 सीटें 7

अर्थशास्त्र 240सीटें  9

राजनीति शास्त्र 80सीटें  16

समाज शास्त्र 160 सीटें 20

ड्राइंग एवं पेंटिंग 25सीटें  11

गणित 80सीटें  1

सांख्यिकी 20सीटें  1

भूगोल (स्ववित्तपोषित) 60सीटें  10

एमकॉम : 240सीटें  120

एलएलबी : 320 सीटें 68

सारी दिक्कत बीए तृतीय वर्ष के नतीजे जारी न होने को लेकर है। अगर परिणाम आ जाए तो आवेदन की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।डॉ. वीपी सिंह, प्रवेश समन्वयक, परास्नातक, बरेली कॉलेज 

chat bot
आपका साथी