Adil Murder Case : डेयरी संचालक की हत्या में शामिल दो और हत्यारोपित गिरफ्तार

Adil Murder Case डेयरी संचालक आदिल गद्दी की हत्या में शामिल दो और हत्यारोपितों एनुल व फरीदी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्या में शामिल तीन हत्यारोपित अंजुम सलीम व अनम पहले से सलाखों के पीछे हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 12:58 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 12:58 PM (IST)
Adil Murder Case : डेयरी संचालक की हत्या में शामिल दो और हत्यारोपित गिरफ्तार
Adil Murder Case : डेयरी संचालक की हत्या में शामिल दो और हत्यारोपित गिरफ्तार

बरेली, जेएनएन। । : डेयरी संचालक आदिल गद्दी की हत्या में शामिल दो और हत्यारोपितों एनुल व फरीदी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्या में शामिल तीन हत्यारोपित अंजुम, सलीम व अनम पहले से सलाखों के पीछे हैं।

एक अक्टूबर को किला के जसौली के रहने वाले डेयरी संचालक आदिल गद्दी की हत्या कर दी गई थी। अंजुम, अनम, सलीम, फरीदी व एनुल पर आदिल की हत्या का आरोप लगा था। पांचों के खिलाफ किला पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। अंजुम व सलीम को हत्याकांड में सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था। दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की थी। आठ अक्टूबर को मुख्य आरोपित अंजुम को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। एनुल व फरीदी फरार चल रहे थे। तीन की गिरफ्तारी के बाद दोनों वापस घर लौट आए और रहने लगे। इसी बीच दोनों के घर वापस आने की जानकारी किला पुलिस को मिला। किला पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर किला अरूण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एनुल व फरीदी को जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी