Prshan Pahar : माता, पिता, भाई, बहन से बोले एडीजी- किसी से डरें नहीं बेटियां, सीधे करें शिकायत Bareilly News

बहन-बेटियों को डरने की जरूरत नहीं है पुलिस हर समय उनके साथ है। वह किसी भी प्रकार की परेशानी पर यूपी-112 पर कॉल कर मदद ले सकती हैं।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 09:33 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 05:22 PM (IST)
Prshan Pahar : माता, पिता, भाई, बहन से बोले एडीजी- किसी से डरें नहीं बेटियां, सीधे करें शिकायत Bareilly News
Prshan Pahar : माता, पिता, भाई, बहन से बोले एडीजी- किसी से डरें नहीं बेटियां, सीधे करें शिकायत Bareilly News

जेएनएन, बरेली : महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन शासन की मंशानुरूप सख्ती से काम कर रहा है। महिला अपराधों से जुड़े मामलों की विवेचनाएं तेजी से कराई जा रही हैं। ‘दैनिक जागरण’ के प्रश्न प्रहर में आए अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र ने कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर पाठकों के सवालों के जवाब दिए, उनकी जिज्ञासाएं शांत कीं। उन्होंने कहा कि जोन में शांति व्यवस्था कायम है। महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करें, इसीलिए शाम के समय बाजारों में पुलिस फुट पेट्रोलिंग भी कर रही है। महिलाओं से जुड़े मामलों में जोन के सभी जिलों की पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश दिए गए हैं। बहन-बेटियों को डरने की जरूरत नहीं है, पुलिस हर समय उनके साथ है। वह किसी भी प्रकार की परेशानी पर यूपी-112 पर कॉल कर मदद ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगर थानों में सुनवाई न हो तो लोग बरेली स्थित उनके कार्यालय आकर भी समस्या बता सकते हैं, निराकरण कराया जाएगा।

सवाल : जिले में सट्टे का धंधा चल रहा है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।                                      - फकीरे लाल, शाहजहांपुर

जवाब : यह गंभीर विषय है, मेरे सीयूजी नंबर पर विस्तार से जानकारी दें, कार्रवाई की जाएगी।

सवाल : बेटे की मौत के बाद बहू को नौकरी मिल गई, अब वह परेशान करती है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही। - सरनभान सिंह, बिहारीपुर, बरेली

जवाब : अपने थाने की पुलिस से शिकायत करें। अगर सुनवाई न हो तो मेरे कार्यालय आकर संपर्क करें। वरिष्ठजन सहायता प्रकोष्ठ में भी संपर्क कर सकते हैं।

सवाल : दरवाजे के सामने दबंग पड़ोसी कूड़ा डाल रहे हैं। पुलिस सुनवाई नहीं कर रही।                         - रामऔतार, भमोरा ककड़ी, बरेली

जवाब : थाना पुलिस के अलावा एसएसपी बरेली से शिकायत करें। समस्या का निदान होगा।

सवाल : कई दिनों पहले ठगी का शिकार हुआ था। आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। - मुकेश दीक्षित, बदायूं

जवाब : पहले एसएसपी बदायूं से मिल लें। कोई कार्रवाई न हो तो बरेली आकर हमसे मिलिए कार्रवाई होगी।

सवाल : हमें डिजिटल वॉलंटियर बना दिया गया है, हमारा काम क्या है।                                             - अंकित मिश्र, सुल्तानपुर डेरा, शाहजहांपुर

जवाब : जिले में हो रही गतिविधियों, आपराधिक मामलों पर नजर रखना, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देना व सांप्रदायिक माहौल बेहतर बनाए रखना।

सवाल : हाईवे पर सड़क किनारे वाहन खड़े रहते हैं, कुछ लोगों ने गैराज बना रखा है। इस पर कार्रवाई कार्रवाई क्यों नहीं होती। - डॉ. प्रदीप सक्सेना, पीलीभीत

जवाब : हाईवे पर इस तरह वाहन खड़ा करना गलत है। जोन के सभी जिलों को इस संबंध में निर्देशित किया जा चुका है। पीलीभीत में अगर ऐसा हो रहा है तो उसे दिखवाया जाएगा।

सवाल : आवास न होने के चलते सीओ रात में शहर चले जाते हैं। उनके लिए यहां कार्यालय भी नहीं है। इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए। - एड. रईस अहमद, मीरगंज

जवाब : यह सही है कि सीओ को रात में सर्किल क्षेत्र में ही रहना चाहिए। सीओ आवास और कार्यालय के लिए पहले कोई प्रस्ताव गया या नहीं, चेक कराते हैं। अगर ऐसा नहीं है तो प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।

सवाल : जिले के कलान क्षेत्र में जमकर बालू खनन चल रहा है। पुलिस आंख बंद किए है, कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। - राजीव मिश्र, शाहजहांपुर

जवाब : अगर ऐसा है तो बहुत गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी। इसमें जो लोग शामिल हैं उन पर कार्रवाई होगी।

सवाल : मां की हत्या हुई थी, लूटपाट भी हुई, अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। - लाला राम शाक्य, बदायूं

जवाब : आपके मामले की जानकारी की जाएगी। बरेली कार्यालय आकर पूरी बात बताइए, एसएसपी बदायूं से इसकी रिपोर्ट मांगी जाएगी।

सवाल : पति को गोली मार दी गई थी। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

- मनोरमा, अल्लागंज, शाहजहांपुर

जवाब : जान से मारने के प्रयास का मुकदमा हुआ होगा। अब तक कोई गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई, इसकी जानकारी कर कार्रवाई होगी।

सवाल : मैं व्यापारी हूं। मुङो मारने के लिए मेरी सुपारी दी गई थी। वीडियो भी सामने आया था। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। - रविंद्र गुप्ता, भमोरा

जवाब : मामले की जांच चल रही होगी। अगर कुछ नहीं हुआ तो कार्यालय आकर पूरी जानकारी से अवगत कराएं।

सवाल : साहब स्थानीय आवाजाही में हेलमेट की चेकिंग गलत है, इससे परेशानी होती है।                   - केपी सिंह, तिलहर, शाहजहांपुर

जवाब : बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी है, इससे आप ही सुरक्षित रहेंगे। पुलिस आपकी भलाई के लिए ही हेलमेट की चेकिंग करती है।

सवाल : फरवरी, 2019 में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा लिखाया था। कार्रवाई नहीं की गई।                -कृष्ण कुमार, बारादरी

जवाब : हो सकता है जांच चल रही हो, इसकी जानकारी कर प्राथमिकता से समस्या का निदान कराया जाएगा।

सवाल : मेरी बेटी गायब है, कोई उसकी तलाश नहीं कर रहा।                                                             - एक मां, सीबीगंज

जवाब : प्राथमिकता के आधार पर जांच कराई जाएगी। उसकी बरामदगी के लिए सीबीगंज पुलिस को निर्देशित किया जाएगा।

सवाल : बेटी के साथ छेड़छाड़ हुई, पांच महीने हो गए कोई कार्रवाई नहीं हुई।                                      - एक पिता, सिकलापुर, बरेली

जवाब : वाट्सएप पर जानकारी भेजिए। तत्काल कार्रवाई होगी।

सवाल : थानों पर अच्छे पुलिस कर्मियों को रुकने क्यों नहीं दिया जाता।                                             - कुमेंद्र पाल सिंह, शाहजहांपुर

जवाब : जनता से सामंजस्य बनाने वाले पुलिस कर्मी ही थाने पर रहते हैं। पोस्टिंग बिना किसी दवाब के होती है। आपकी बात पर ध्यान दिया जाएगा।

सवाल : पुलिस अच्छा काम कर रही है, महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या करेंगे।                                  - संजय शर्मा, पीलीभीत

जवाब : महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग और सतर्क है। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई हो रही है। बाजार में गश्त की जा रही है। यूपी-112 भी सुरक्षा के लिए मुस्तैद है।

सवाल : जमीन पर कब्जा कर लिया गया है, कोई सुनवाई नहीं हो रही।                                               -एमसी शर्मा, रिटायर्ड सूबेदार मेजर

जवाब : एसएसपी बदायूं से मुलाकात करें। बात न बने तो बरेली आकर मामले की जानकारी दें।

chat bot
आपका साथी