शाहजहांपुर में 41 हजार पर कार्रवाई कर वसूूूूले 49.05 लाख, फिर भी 1500 के पार हुए संक्रमित

लॉकडाउन के बाद से ही जनपद में सख्ती शुरू हो गई। इसके बाद शासन ने ढिलाई भी दी। लेकिन शाहजहांपुर में प्रशासन ने सख्ती जारी रखी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 08:51 AM (IST)
शाहजहांपुर में 41 हजार पर कार्रवाई कर वसूूूूले 49.05 लाख, फिर भी 1500 के पार हुए संक्रमित
शाहजहांपुर में 41 हजार पर कार्रवाई कर वसूूूूले 49.05 लाख, फिर भी 1500 के पार हुए संक्रमित

शाहजहांपुर, जेएनएन। कोविड गाइड लाइन के अनुपालन के लिए लगातार सख्ती बरती जा रही है। 25 मार्च से शुरू लॉकडाउन से अनलॉक 3 तक प्रशासन करीब 41 हजार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 49.05 लाख का जुर्माना भी वसूल चुका है। लेकिन लोग इसके बावजूद फिजिकल डिस्टेसिंग व फेसकवर को नहीं अपना रहे हैं। नतीजतन अब तक 1519 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 130 मरीज एलटू अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे है। लखनऊ के लेवल थ्री अस्पताल में भी दो लोग भर्ती है। लेकिन इसके बावजूद जनपद के हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे है।

लॉकडाउन के बाद से ही जनपद में सख्ती शुरू हो गई। इसके बाद शासन ने ढिलाई भी दी। लेकिन शाहजहांपुर में प्रशासन ने सख्ती जारी रखी। कोविड संक्रमण के करीब पांच माह के अंतराल में प्रशासन ने अब तक प्रशासन ने 776 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए है। 1487 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 407 वाहन सीज कर 32 हजार से अधिक चालान कर 49 लाख पांच हजार का जुर्माना वसूल किया। इसके बावजूद प्रशासन कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण नहीं कर सका।

मास्क न पहनने पर 6270 लोगों का काटा चालान

शासन ने मास्क को अनिवार्य करने के लिए न्यूनतम 500 रुपये का नियम लागू कर दिया। जनपद में भी करीब 6300 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 11.57 लाख के करीब जुर्माना वसूल किया जा चुका है। इनमें पुलिस कर्मी समेत कुछ जिम्मेदार भी शामिल है। इसके बावजूद तमाम लोगों के चेहरे से मास्क गायब हो रहा हे।

कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सख्ती की गई। लोगाें को लगातार समझाया जा रहा है। लापरवाही के दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। फिजिकल डिस्टेंस व मास्क ही कोरोना से बचा है, कार्रवाई तो मजबूरी में करनी पड़ रही है। रामसेवक द्विवेदी, एडीम प्रशासन

प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई पर एक नजर

- 776 एफआइआर

- 1147 गिरफ्तारी

- 407 वाहन सीज

- 32500 चालान

- 6300 लोगों के मास्क, रूमाल, दुपट्टा आदि फेसकवर न पहनने पर चालान

- 10.57 लाख फेसकवर न पहनने पर वसूला जुर्माना

- 49.05 लाख लॉकडाउन से अब तक कुल जुर्माना

- 18500 शिकायतों का कंट्रोल रूम ने कराया निस्तारण

chat bot
आपका साथी