Action in Bareilly : बरेली में प्रशासन ने दिल्ली के ईनामी तस्कर के तहेरे भाई के खिलाफ की कार्रवाई, शोरूम पर चलाया बुलडोजर

Action in Bareilly दिल्ली पुलिस के ईनामी तस्कर तैमूर उर्फ भोला के तहेरे भाई के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने मंगलवार दोपहर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ प्रशासनिक अधिकारी नेशनल इंटरप्राइजेज मार्केट पहुंचे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 12:23 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 12:23 PM (IST)
Action in Bareilly : बरेली में प्रशासन ने दिल्ली के ईनामी तस्कर के तहेरे भाई के खिलाफ की कार्रवाई, शोरूम पर चलाया बुलडोजर
Action in Bareilly : बरेली में प्रशासन ने दिल्ली के ईनाम तस्कर के तहेरे भाई के खिलाफ की कार्रवाई

बरेली, जेएनएन। Action in Bareilly : दिल्ली पुलिस के ईनामी तस्कर तैमूर उर्फ भोला के तहेरे भाई के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने मंगलवार दोपहर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ प्रशासनिक अधिकारी नेशनल इंटरप्राइजेज मार्केट पहुंचे। जहां पुलिस प्रशासन ने तस्कर इस्लाम के शोरूम पर बुलडोजर चला दिया। तस्कर इस्लाम का यह शोरूम दो सौ गज में बना है। जिसमें जिम और होंडा की एजेंसी चलती थी। इस्लाम ने ये मार्केट पांच साल पहले अपने बेटे नुनाम और रेहान के नाम से खरीदी थी। जिस पर स्टांप चोरी का मामला है। इसके अलावा मार्केट में बना यह शो रूम बगैर नक्शे और बिना अनुमति के बना था। 

chat bot
आपका साथी