Recovery Case: आरोपित पुलिस कर्मियों ने प्रधान को सात लाख किया वापस, तलाश में जुटी पुलिस Bareilly News

ग्राम प्रधान को अफीम तस्करी में जेल भेजने की धमकी देकर सात लाख रुपये वसूलने वाले दो दारोगा व सिपाही रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फरार हैं।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 11:26 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 11:26 AM (IST)
Recovery Case: आरोपित पुलिस कर्मियों ने प्रधान को सात लाख किया वापस,  तलाश में जुटी पुलिस Bareilly News
Recovery Case: आरोपित पुलिस कर्मियों ने प्रधान को सात लाख किया वापस, तलाश में जुटी पुलिस Bareilly News

जेएनएन, बरेली : ग्राम प्रधान को अफीम तस्करी में जेल भेजने की धमकी देकर सात लाख रुपये वसूलने वाले दो दारोगा व सिपाही रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फरार हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अलीगंज व बिशारतगंज थानाध्यक्षों के नेतृत्व में दो टीमें बनाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक, उनके संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी गई लेकिन हाथ नहीं आए। प्रकरण की जांच सीओ आंवला रामप्रकाश द्वारा की जा रही है।

दो दिन पहले थाना अलीगंज के दारोगा नितिन कुमार शर्मा, मनोज कुमार, सिपाही धनंजय सिंह व देवेन्द्र सिंह ने ग्राम ढकिया के प्रधान छत्रपाल को रास्ते में गाड़ी चेक करने के नाम पर रोककर उनके हाथ में मादक पदार्थ पकड़ाकर वीडियो बना ली। उन्हें जेल भेजने का भय दिखाकर उनसे सात लाख रुपये भी वसूले। अगले दिन जब ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर थाना अलीगंज का घेराव किया तो मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया।

आरोपित दारोगाओं ने ग्राम प्रधान को उनसे ली गई रकम लौटा दी है। अधिकारी इसी का इंतजार कर रहे थे। रुपये वापस होते ही ग्राम प्रधान की तहरीर पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उसके बाद से वे फरार हो गए। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि शीघ्र ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी