बरेली प्रशासन के आंकड़ों में 1025 कंटेनमेंट जोन, पर हकीकत में एक भी नहीं दिखता, देखें पुलिस प्रशासन कैसे कर रही सख्ती

शासन की गाइडलाइन में कंटेनमेंट जोन में अनावश्यक आवाजाही पर सख्ती 14 दिन के लिए लागू की गई। डीएम ने फरमान भी जारी कर दिया। लेकिन बरेली में 1025 कंटेनमेंट जोन में सख्ती नजर नहीं आई। सख्ती होने के लिए जरूरी है कि पता चले कंटेनमेंट जोन कहां हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 01:46 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 01:46 PM (IST)
बरेली प्रशासन के आंकड़ों में 1025 कंटेनमेंट जोन, पर हकीकत में एक भी नहीं दिखता, देखें पुलिस प्रशासन कैसे कर रही सख्ती
आंकड़ों में 1025 कंटेनमेंट जोन, शासन की बाध्यता के बावजूद बेपरवाह प्रशासन, इसलिए बढ़ रहा संक्रमण।

बरेली, जेएनएन। शासन की गाइडलाइन में कंटेनमेंट जोन में अनावश्यक आवाजाही पर सख्ती 14 दिन के लिए लागू की गई। डीएम नितीश कुमार ने फरमान भी जारी कर दिया। लेकिन बरेली में बने 1025 कंटेनमेंट जोन में सख्ती का माहौल नजर नहीं आया। सख्ती होने के लिए जरूरी है कि पता चले कि कंटेनमेंट जोन आखिर हैं कहां। इस दफा तो कोविड संक्रमित आने वाले मरीजों के घरों पर नोटिस तक चस्पा नहीं हो रहे हैं, जबकि 8862 संक्रमित होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहे हैं।

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने गुरुवार को निर्देश जारी किए। जिसमें कंटेनमेंट जोन में शॉपिंग काम्प्लेक्स, सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट, बार, खेल काम्प्लेक्स, जिम, स्पा, स्वीमिंग पूल बंद रखने के लिए कहा गया। लोगों की अनावश्यक आवाजाही रोकी जाए। धार्मिक स्थान, जैसे मंदिर, मस्जिद को भी बंद रखा जाए। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक उत्सव, सभाओं पर प्रतिबंधित रहे। इन बाध्याताओं को 14 दिन के लिए लागू किया गया। लेकिन बरेली के कंटेनमेंट जोन में इसका असर नजर नहीं आया। कही पुलिस सख्ती करती हुई नहीं दिखी।

आंकड़ों में कंटेनमेंट जोन 

शहर क्षेत्र 588

देहात क्षेत्र 437

शहर में सर्वाधिक संक्रमण वाले इलाके

सिविल लाइंस, जनकपुरी, राजेंद्रनगर, सुभाषनगर, मढीनाथ, किला, पुराना शहर

देहात में सर्वाधिक संक्रमण वाले इलाके

फरीदपुर, मीरगंज, बिथरीचैनपुर, फतेहगंज पश्चिमी

क्या कहते है पार्षद

राजेंद्रनगर मेें लगे कोविड कैंप में 190 लोगों की जांच में 38 पॉजिटिव मिले। प्रतिदिन इसी रफ्तार पर संक्रमित मिल रहे हैं। लेकिन कंटेनमेंट जोन कही नहीं बन रहे है। संक्रमण की दर बढ़ने के पीछे ऐसी ही लापरवाहियां हैं। - सतीष कातिब, पार्षद, इंद्रानगर

पॉश एरिया है जनकपुरी। संक्रमितों की संख्या कम नहीं है। लेकिन सख्ती कही नहीं हो रही। किसी संक्रमित के घर पर नोटिस चस्पा नहीं हो रही। हम प्रयास पर कैंप लगवा रहे है। ताकि संक्रमित सामने आ सके। - आरेंद्र अरोरा, पार्षद, जनकपुरी

सभी कंटेनमेंट जोन में सख्ती के लिए निर्देश जारी किए जा चुके हैं। अब वीकली लॉकडाउन है। हम सुनिश्चित करवाएंगे कि ज्यादा संक्रमण वाले एरिया कंटेनमेंट जोन बने और सख्ती हो। - नितीश कुमार, डीएम बरेली

chat bot
आपका साथी