बरेली में मतदान करके साइकिल से घर जा रहे अधेड़ को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय मौत

मतदान कर साइकिल से घर जा रहे अधेड़ को इज्जतनगर के मुुढ़िया अहमदनगर के पास हाईवे पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। घटना की जानकारी पर स्जवन उन्हें गंभीर हालत में लेकर अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 02:43 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 02:43 PM (IST)
बरेली में मतदान करके साइकिल से घर जा रहे अधेड़ को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय मौत
इज्जतनगर के मुढ़िया अहमदनगर की घटना, तेज रफ्तार थी कार।

बरेली, जेएनएन। मतदान कर साइकिल से घर जा रहे अधेड़ को इज्जतनगर के मुुढ़िया अहमदनगर के पास हाईवे पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। घटना की जानकारी पर स्जवन उन्हें गंभीर हालत में लेकर अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान मौजूद पीआरवी ने कार का पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन सीज कर कार के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इज्जतनगर के मुढ़िया अहमदनगर निवासी महेश सिंह किसान थे। उनके भाई प्रेमपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर वह वोट डालकर साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले एक इंटर कॉलेज के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया और भाग निकली। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास की सूचना पर स्वजन पहुंचे और उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल के पास मौजूद पीआरवी ने कार का पीछा कर पकड़ लिया। इज्जतनगर पुलिस ने कार सीज कर थाने में खड़ी कर दी है। मृतक के भाई प्रेमपाल की तहरीर पर पुलिस ने कार नंबर के आधार प मुकदमा दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी