Accident in Badaun-Meerut Highway : बदायूं में हाईवे पर पलटी रोडवेज बस, चालक की मौत

Accident in Badaun-Meerut Highway सहसवान में बदायूं-मेरठ हाईवे पर गांव सालिक नगला के पास दिल्ली से बदायूं जा रही रोडवेज बस पलट गई। हादसे में चालक ब्रजेश पाठक की मौत। परिचालक नीरज घायल हो गया। बस में सवार यात्री मामूली चोटिल हुए थे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:21 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:21 AM (IST)
Accident in Badaun-Meerut Highway : बदायूं में हाईवे पर पलटी रोडवेज बस, चालक की मौत
Accident in Badaun-Meerut Highway : बदायूं में हाईवे पर पलटी रोडवेज बस

बरेली, जेएनएन। Accident in Badaun-Meerut Highway : सहसवान में बदायूं-मेरठ हाईवे पर गांव सालिक नगला के पास दिल्ली से बदायूं जा रही रोडवेज बस पलट गई। हादसे में चालक ब्रजेश पाठक की मौत। परिचालक नीरज घायल हो गया। बस में सवार यात्री मामूली चोटिल हुए थे, जो अपने गंतव्य को चले गए। हादसा मंगलवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। सड़क किनारे लगा मिट्टी का ढ़ेर हादसे की वजह बना।

यात्रियों की चीख-पुकार मचने पर उधर, से गुजर रहे वाहन रुक गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, बस में फंसे चालक को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बस चालक पंकज पाठक शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर के ग्राम सिकंदरपुर निवासी था। परिवहन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बस को सीधी कराकर थाने पहुंचाया। सहसवान कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी