सर्दी के चलते एसी बसें यात्रियों की बन रही पहली पसंद

सर्दी धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गई है। अभी फिलहाल सुबह और शाम की ही सर्दी चल रही है। ऐसे में लोग अब सफर करने में रोडवेज की जनरथ व वॉल्वों का ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। जबकि दिन में सफर करने वाले साधारण बसों में यात्रा कर रहे हैं।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 02:24 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 05:42 PM (IST)
सर्दी के चलते एसी बसें यात्रियों की बन रही पहली पसंद
इन रूटों पर कम एसी बसें होने के कारण लोगों को मजबूरन साधारण बसों का सहारा लेना पड़ रहा है

 बरेली, जेएनएन।  सर्दी धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गई है। अभी फिलहाल सुबह और शाम की ही सर्दी चल रही है। ऐसे में लोग अब सफर करने में रोडवेज की जनरथ व वॉल्वों का ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। जबकि दिन में सफर करने वाले साधारण बसों में यात्रा कर रहे हैं। वहीं कुछ रूटों में एसी बसों की टाइमिंग समय से न होने के कारण मजबूरन लोग साधारण बस से यात्रा कर रहे हैं। सबसे ज्यादा एसी बसों पर लोड लखनऊ-कानपुर व आगरा रूट पर है। इन रूटों पर कम एसी बसें होने के कारण लोगों को मजबूरन साधारण बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।

लॉकडाउन के बाद से घाटे में चल रही रोडवेज एक बार फिर से घाटे से उबर चुकी है। अधिकांश ट्रेनों के बंद होने से लोग रोडवेज बसों से सफर करना ज्यादा सही मान रहे हैं। पुराना बस अड्डे से केवल आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हल्द्वानी, मेरठ के लिए बसें चल रही हैं। जबकि दिल्ली के साधारण बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं सेटेलाइट बस अड्डे से अन्य मार्गों के लिए बसें चलाई जा रही है। यहां दिल्ली के लिए केवल वाल्वों बसों को चलाया जा रहा है। बता दें कि आगरा के लिए दोनों डिपो से कुल 40 बसों को चलाया जा रहा है। जिसमें से केवल दो जनरथ, दो शताब्दी व दो वाल्वों बस चल रही है। जबकि शेष साधारण बसें हैं। इन दिनों यह सभी एसी बसें ऑनलाइन ही बुकिंग में भर जा रही है।

दिल्ली का रुट बंद होने से घटे यात्री

दिल्ली जाने वाली बसें एक बार फिर से कौशांबी तक चलाई जा रही है। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या कम हो गई है। ऐसे में दिल्ली जाने वाली दोनों डिपो की 25 वाल्वो, पांच शताब्दी, एक जनरथ बस चलाई जा रही है। जबकि साधारण बसों की संख्या 70 है।

सभी बसों में लग गई फॉग लाइट

देहात क्षेत्रों में देर रात में कोहरा गिरने लगा है। ऐसे में किसी प्रकार की घटना न हो इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधक के आदेश पर रीजन की सभी बसों में फॉग लाइट लगवा दी गई हैं। जिससे कोहरे के समय किसी प्रकार की कोई घटना न घटित हो सके। इसके साथ ही सभी चालकों को जूते भी अनिवार्य कर दिए गए हैं।

 क्या कहते हैं अधिकारी 

बरेली डिपो के एआरएम चीनी प्रसाद का कहना है कि साधारण बसों की तुलना में इन दिनों एसी बसों में लोग सफर करना ज्यादा पसंद कर रहे है। लिहाजा अपने निर्धारित समय से पहले ही यह बसें भर जा रही हैं। वहीं दिल्ली की सीमा बंद होने के चलते अब बसों को कौशांबी तक चलाया जा रहा है। जिससे दिल्ली के यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है।  

chat bot
आपका साथी