Aaj ka Rashifal 13 June : आज वृद्धि और ध्रुव योग का संंयोग व्यापार में देगा उन्नति, जानिये क्या कहते हैं सितारे

Aaj ka Rashifal 13 June आज चंद्रमा मिथुन राशि में मध्यान्ह 1211 तो रहेगा। इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तृतीय भाव का चंद्रमा बेहद ही लाभकारी माना जाता है और चतुर्थ भाव का चंद्रमा कष्टकारी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 08:42 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 08:42 AM (IST)
Aaj ka Rashifal 13 June : आज वृद्धि और ध्रुव योग का संंयोग व्यापार में देगा उन्नति, जानिये क्या कहते हैं सितारे
ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक आज मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, कुंभ पर चंद्रमा अपनी कृपा की बारिश करेगा।

Aaj ka Rashifal 13 June : आज चंद्रमा मिथुन राशि में मध्यान्ह 12:11 तो रहेगा। इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तृतीय भाव का चंद्रमा बेहद ही लाभकारी माना जाता है और चतुर्थ भाव का चंद्रमा कष्टकारी। ऐसे में रसद् पदार्थ, चांदी, सौंदर्य प्रसाधन, अन्न और शिक्षा से जुड़े व्यापारियों को चंद्रमा बहुत ही लाभान्वित करेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक आज मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, कुंभ राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी कृपा की बारिश करेगा। आज के दिन भूमि, भवन, वाहन, आभूषण खरीदना लाभदायक साबित होगा। बच्चे रोगी और बुजुर्ग को आज सावधान रहने की जरूरत है। आज वृद्धि और ध्रुव योग का संयोग रहेगा, जो किसी भी पूजा पाठ आराधना का विशेष फल देने की क्षमता रखता है और व्यापार में उन्नति कारक माना गया है। इसलिए आज के दिन की गई पूजा पाठ का महत्व कई गुना अधिक होगा। आर्थिक उन्नति के लिए लाल वस्त्र पहनेंं और लाल वस्तुओं का दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। रोग शांति के लिए कन्याओं को केले बांटे। हनुमान जी पर चोला चढ़ाएंं।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष

दिन - रविवार

तिथि - तृतीया तिथि

नक्षत्र - पुनर्वसु नक्षत्र

योग - वृद्धि योग प्रात 9:31 तक उपरांत ध्रुव योग

करण - तैतुल करण

शुभ कार्य का समय

चर, लाभ, अमृत, का चौघड़िया प्रातः 7:00 बजे से मध्यान्ह 12:13 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 1:57 से 3:41 तक

शुभ, अमृत, चर, का चौघड़िया शाम 7:09 से रात्रि 10:57 तक

जानिए आज का राशिफल

मेष -व्यापार में भारी धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कोई नया काम शुरू करने के योग हैं। सामाजिक कार्यों से मान-प्रतिष्ठा में लाभ होगा। मस्तक पर केसर का तिलक लगाए, लाभ होगा।

वृषभ -ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लाभ के मामले में किस्मत का आपको भरपूर साथ मिलेगा। माता-पिता द्वारा गिफ्ट या आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक उन्नति के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन -बच्चों के स्वास्थ्य पर धन खर्च होने की संभावना है। आर्थिक तौर पर आपके लिए समय मध्यम है। विरोधियों द्वारा आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए सतर्क रहना अति आवश्यक है। सफेद वस्तुओं का इस्तेमाल करें, लाभ होगा।

कर्क -निवेश से जुड़े जो अवसर आज आपको मिलेंगे उन पर विचार जरूर करें। योजनाओं का भलि-भांति अध्ययन करने के बाद ही धन लगाएं। आपके खर्च नियंत्रित होंगे इनकम के नए सोर्स मिलने के भी योग है। भगवती पर अनार चढ़ाए, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह-धन-पैसे से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने का प्रयास करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में धन खर्च होने की संभावना है। हालांकि, भूमि द्वारा पारिवारिक लाभ भी मिल सकता है। आर्थिक लिहाज से दिन ठीक है। आर्थिक फायदा के लिए मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

कन्या -आपको आज विभिन्न स्त्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। घर के निर्माण में अत्याधिक धन खर्च हो सकता है। इसके साथ ही माता के स्वास्थ्य पर अचानक धन खर्च से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। गोले का बुरादा और बुरा मिलाकर चीटियों को चुगाए, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला -आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। धन की बचत करेंगे तो आर्थिक समस्याओं से बच सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे जो भविष्य में लाभकारी रहेंगे। पानी वाला नारियल बहते पानी में छोड़े, इससे स्थिति और मजबूत होगी।

वृश्चिक -आज आप अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। नई जिम्मेदारियां मिलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक आर्थिक लाभ मिलेगा। जल में गंगाजल डालकर के स्नान करें। ऊर्जा बढ़ेगी।

धनु -धैर्य एवं संयम आपकी आर्थिक परिस्थितियों को ठीक करने में मदद करेगा। भाग्य द्वारा अचानक धन लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आर्थिक लिहाज से आपका दिन मध्यम है। शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर -कोई ऐसा कार्य करेंगे जिससे आपको समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। धन कमाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। कमाई बढ़ाने एवं खर्चों में कटौती करने पर मनोभाव कर सकते हैं। शिवलिंग पर काले तिल अर्पण करें, और बेलपत्र चढ़ाएं, इससे स्थितियां और मजबूत होगी।

कुंभ -आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। खर्च नियंत्रित होने से आपको आर्थिक स्थिति में सुधार महसूस होगा। उन्नति के लिए कन्याओं को फल बांटे।

मीन -व्यावसायिक संदर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं, किंतु आमदनी में बढ़ोतरी संभव है। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी। धार्मिक क्रियाकलापों के आयोजन पर खर्च कर सकते हैं। इष्ट देव की पूजा ,अर्चना आज आपके लिए कल्याण प्रद है।

chat bot
आपका साथी