Aaj ka Rashifal 09 May : आज हैै प्रीति योग, जानिए इस योग का राशियाें पर क्या प्रभाव पड़ेगा

Aaj ka Rashifal 09 May आज चंद्रमा गुरु की राशि मीन में गतिशील रहेगा। बरेली की राशि से ग्यारहवें भाव का चंद्रमा है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ग्यारहवें भाव का चंद्रमा आय में वृद्धि कराता है। आज प्रीति योग है जो साधना के लिए लाभदायक है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 11:51 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 11:51 AM (IST)
Aaj ka Rashifal 09 May : आज हैै प्रीति योग, जानिए इस योग का राशियाें पर क्या प्रभाव पड़ेगा
भूमि, भवन ,वाहन, आभूषण आदि से जुड़े लोगों को यह चंद्रमा अत्यंत मंगलकारी रहेगा।

Aaj ka Rashifal 09 May : आज चंद्रमा गुरु की राशि मीन में गतिशील रहेगा। बरेली की राशि से ग्यारहवें भाव का चंद्रमा है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ग्यारहवें भाव का चंद्रमा आय में वृद्धि कराता है। आज प्रीति योग भी है, जो किसी भी पूजा- पाठ अनुष्ठान ,साधना के लिए बहुत ही लाभदायक बन जाता है। आज मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर चंद्रमा की पूर्ण कृपा रहेगी। भूमि, भवन ,वाहन, आभूषण आदि से जुड़े लोगों को यह चंद्रमा अत्यंत मंगलकारी रहेगा। संक्रमण बढ़ने की स्थिति बरकरार रहेगी। प्रशासनिक तंत्र आज दुरस्त नजर आएगा। आर्थिक लाभ के लिए लाल कपड़े पहने, और लाल वस्तुओं का दान करें। रोग शांति के लिए सूर्य नारायण को जल में गुड, रोली, लाल पुष्प डालकर 3 बार जल चढ़ाएं, और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास -  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष

दिन - रविवार

तिथि - त्रयोदशी तिथि

नक्षत्र-  रेवती नक्षत्र

योग - प्रीति योग

करण -वणिज करण 

शुभ कार्य का समय

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 7:09 से मध्यान्ह 12:10 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 1:49 से 3:30 तक

शुभ अमृत चर का चौघड़िया शाम 6:50 से रात्रि 10:49 तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-कारोबार में प्रगति होगी। व्यवसाय की  परिस्थितियां आपके साथ में रहेंगी। छात्रों के  लिए दिन अच्छा है। वाहन से जुड़े कार्य में निवेश कर सकते हैं।  आप मित्रों के साथ समय सकते हैं। सामाजिक स्थिति आपके पक्ष में है। युवाओं को लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी बेहद खुश रहेंगे। नए कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृषभ-आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। काराेबारियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।  कर्ज की रकम वापस मिलने से आपकी समस्या दूर होगी। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिलेगी। अपने कैरियर आगे को बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान बन सकता है। परिवार में लोगों के बीच मतभेद कम होंगे।

मिथुन-आज का दिन बेहतर हैं। हर काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। अविवाहितों की शादी तय हो सकती है। आज का दिन अच्छा रहेगा। उधार दी गई रकम आज वापस मिलेगी। आज आप कोई नया सामान खरीद सकते हैं।  विवाहित लोगों को आज यात्रा करना पड़ सकता है। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

कर्क-दंपत्तियों के बीच प्रेम बढ़ेगा। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य बीतेगा। घर के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। निवेश का फायदा मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा मिलेगी। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपरिचित लोगों से सावधान रहना होगा।

सिंह-आर्थिक स्थिति काफी सुधरेगी। परिवार के लोग आपके काम को पूरा करने में आपकी मदद करेंगे। विद्यार्थियों को आज ज्यादा पढ़ाई करनी होगी।आज किसी काम में निवेश का प्लान बनाने के लिए बेहतर समय है। आपके सभी काम पूरे होंगे। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। जो भविष्य के लिए काफी लाभदायक होगी। 

कन्या-मित्रों से मतभेद दूर होंगे। पुरानी दिक्कतें दूर होंगी। अपनी योग्यता का सही इस्तेमाल करें।  आज का दिन नया अवसर लेकर आया है। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। भविष्य की चिंतित न हों। सत्संग में मन लगेगा। घरेलू मामले समय के साथ सुलझ जाएंगे। किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। पारिवारिक आयोजन होंगे।

तुला-भविष्य के लिए बचत की योजना बनाएं। युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। रिश्तेदारों के यहां से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कुंवारों का रिश्ता तय होगा। कुसंगति से बचें। विरोधियों से आज आपको दूरी रखनी होगी। वे नुकसान पहुंचा सकते हैं।

वृश्चिक-सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर ही नया काम शुरू करें। लाइफ पार्टनर को आज बाहर घुमानें लेकर जाएं। आज कई लोग आपसे प्रभावित होंगे।आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।छात्र पढ़ाई की ओर ध्यान दें।  आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। पुराने मित्रों से आज मुलाकात  हो सकती है। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 

धनु-आज किसी जरूरी यात्रा पर जा सकते हैं। छात्र आज सफल रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। किसी से मतभेद उभर सकते हैं। आय में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज पूरे दिन अच्छा महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज आपके सभी काम पूरे होंगे।

मकर-किसी रिश्तेदार के साथ विवाद हो सकता है। विरोधियों से सचेत रहें। काराेबारियों को धन लाभ होगा। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आप परेशान रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई चिंता का कारण बन सकती हैं। आपकी सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी में उन्नति और तरक्की के योग हैं। काराेबार से जुड़े कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कुंभ-आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज आप किसी नई योजना में निवेश कर सकते हैं। जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक होगा। आर्थिक बाधा दूर होने के संकेत हैं। कारोबार से जुड़े लोग बहुत लाभ कमा सकते हैं। आपकाी कुशलता से सभी प्रभावित होंगे। आज परिवार के लिए समय निकालें। पूर्व में की गई कड़ी मेहनत का फल आज मिल सकता है।

मीन-कामकाजी लोगों को नए मौके मिलेंगे। आज आप किसी काम को लेकर शीघ्रता न करें। प्रगति के रास्ते खुलेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। नए कार्य को शुरू करने से पहले परिजनों से सलाह-मशविरा जरूर करें। आज आसपास के किसी मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। दिन अच्छा बीतेगा।

chat bot
आपका साथी