Aaj ka Rashifal 08 June : आज है सुकर्मा योग, जानिये कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Aaj ka Rashifal 08 June आज चंद्रमा मध्यान्ह 1230 बजे तक मंगल की राशि मेष में गतिशील रहेगा।इसके बाद अपनी उच्च राशि वृषभ में गतिशील होंगे। चंद्रमा मित्र राशि और उच्च राशि के गतिशील होने से बरेली के लिए बेहद ही शुभ दायक और उन्नति दायक होगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 07:20 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 07:20 AM (IST)
Aaj ka Rashifal 08 June : आज है सुकर्मा योग, जानिये कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
ज्योतिष के अनुसार आज वृषभ, सिंह और धनु राशि के जातक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे।

Aaj ka Rashifal 08 June : आज चंद्रमा मध्यान्ह 12:30 बजे तक मंगल की राशि मेष में गतिशील रहेगा।इसके बाद अपनी उच्च राशि वृषभ में गतिशील होंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक चंद्रमा मित्र राशि और उच्च राशि के गतिशील होने से बरेली के लिए बेहद ही शुभ दायक और उन्नति दायक होगा।ज्योतिष के अनुसार यह चंद्रमा व्यापारियों के लिए खास तौर से उन्नति कारक होगा। विशेषकर आज वृषभ, सिंह और धनु राशि के जातक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। आज सुकर्मा योग भी हैैै, जो किसी भी कार्य को करने में उन्नति के चार पंख लगाएगा। अध्यात्म की दृष्टि से इस योग में किया गया कार्य या पूजा पाठ फलदाई होता है। आज सोना, तांबा, कपड़ा, कॉस्मेटिक, सौंदर्य प्रसाधन, भूमि ,भवन, वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए आज सुंदर कांड, हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी पर भोग, प्रसाद पुष्पमाला इत्यादि चढ़ाएं। रोग शांति के लिए लाल वस्तुओं का दान करें, और बजरंग बाण का पाठ करें।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष

दिन - मंगलवार

तिथि - त्रयोदशी मध्यान्ह 11:30 तक उपरांत चतुर्दशी तिथि

नक्षत्र- भरणी नक्षत्र प्रातः 5:34 तक उपरांत कृतिका नक्षत्र

योग - अतिगंड योग प्रात 5:39 तक उपरांत सुकर्मा योग

करण -वणिज करण मध्यान्ह 11:30 तक उपरांत बिष्ट भद्र करण

शुभ कार्य का समय

चर लाभ अमृत का चौघड़िया 8:44 से मध्यान्ह 1:53 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:39 से शाम 5: 23 तक

लाभ का चौघड़िया रात्रि 8:30 से रात्रि 9:39 तक

जानिए आज का राशिफल

मेष-आज का दिन मिलाजुला रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। ऑफिस में किसी से विवाद की आशंका है। तबादले की सूचना मिल सकती है। अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें। क्रोध करने से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। मित्रों की मदद से आपकी समस्या दूर होगी। कानूनी मामले लंबित रहेंगे। धन संबंधी समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। लेनदेन करते समय सावधान रहें।

वृषभ-आज आपको बड़ा लाभ हो सकता है। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। फील्ड में काम करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। सगे संंबंधियों से मुलाकात के दौरान शुभ सूचना मिलेगी। ऑफिस में काम का दबाव कम रहेगा। आपको खानपान का ध्यान रखना होगा। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। बाहरी सामान खाने से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। मित्र वर्ग से लाभ होगा। संतानपक्ष की जरूरतें पूरी करेंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। कुसंगति से बचें। विरोधी शांत रहेंगे।

मिथुन-आज आपको सतर्क रहना होगा। किसी काम में नुकसान हो सकता है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। यात्रा को टालने का प्रयास करें। विरोधियों की हरकतों पर नजर रखें। किसी प्रकार का नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपकी सेहत संबंधी दिक्कत दूर होगी। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। खुशखबरी मिलेगा। उधार देने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। दिन अच्छा बीतेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अपनी गोपनीय बात हर किसी को न बताएं। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। वाहन खरीद सकते हैं। तनाव दूर होगा।

कर्क -आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपके सभी कार्य पूरे होने की संभावना है। दिनभर भागदौड़ रहेगी। व्यस्तता के कारण परिवार के लोगों को समय नहीं दे पाएंगे। आफिस में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में हिस्सा लेंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। किसी रिश्तेदार कुछ मतभेद हो सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। नशापान सहित दूसरे व्यसनों से दूर रहें। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। शासकीय कार्य पूरे होंगे। कर्ज देते समय सावधान रहें। संतान पक्ष की समस्या को दूर कर पाएंगे।

सिंह -आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज कारोबार के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात होगी। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। अफसर आपकी प्रशंसा करेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। आर्थिक समस्या दूर होगी। नए काम से आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। देर रात तक जागने से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। आज ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी रिश्तेदार से दूखद सूचना मिल सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कुसंगति से दूर रहें। कर्ज की रकम वापस मिलने में कठिनाई होगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कन्या-आज आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके कार्य समय पर पूरे नहीं होंगे। मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। अपरिचितों के सामने निजी चर्चा करने से बचें। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। सकती है। आप अपने कौशल से जिम्मेदारी पूरी करेंगे। रिश्तेदारों से आत्मीय चर्चा हो सकती है। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। अपने मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। लेनदेन करते समय सतर्क रहें।

तुला -आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी से कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। आवश्यक कार्य से दूसरे शहर जा सकते हैं। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी। चर्चा के दौरान जरूरी जानकारी मिलेगी। विद्यार्थियों को लाभ होगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। रिश्तेदारों के साथ मतभेद हो सकते हैं। रूके हुए कार्य पूरे कर पाएं। शत्रुओं से सावधान रहें। आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। बोलचाल के दौरान सावधानी रखें।स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। ज्यादा तनाव न लें।

वृश्चिक-अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। ज्यादातर जिम्मेदारियां पूरी कर पाएंगे। व्यवसायिक अड़चनें दूर होंगी। रिश्तेदारों से चला आ रहा पुराना मतभेद दूर हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। दफ्तर में किसी से मतभेद उभर सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। चोट लगने की आशंका है। ज्यादा जोखिम वाले कार्य करते समय सावधान रहें। खानपान का विशेष ध्यान रखें। मित्रों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। छात्रों को काफी मेहनत करनी होगी। विरोधियों से सावधान रहें।

धनु -कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। पैतृक मामले सुलझ सकते हैं। दफ्तर में कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों की बात से आपको ठेस लग सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। युवाओं को खुशखबरी मिल सकती है। दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। विवाद से दूर रहें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी मित्र के साथ तनाव हो सकता है। प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। आध्यात्मिकता की ओर आपका रूझान बढ़ेगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

मकर -आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सगे संबंधियों के यहां धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। कारोबार से जुड़ा कामकाज आगे बढ़ेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। युवाओं को ज्यादा मेहनत करनी होगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी कार्य न टालें। आलस्य करने से बचें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। छात्रों को विशेषज्ञों से मदद मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। किसी भी विवाद का हिस्सा न बनें। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। अविवाहितों का रिश्ता तय हो सकता है।

कुंभ- रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आज शादीशुदा लोग कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी पार्टी में शामिल होंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात का फायदा मिलेगा। सरकारी कार्य पूरे होंगे। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। कारोबार काे लेकर नया प्लान बना सकते हैं। शुभ सूचना मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अनजान लोग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। मित्रों की मदद मिलेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। परिवार के बुजुर्ग के इलाज में काफी खर्च हो सकता है। धन लाभ की संभावना है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। आपको खुशखबरी मिलेगी।

मीन -आज का दिन उलझन में बीतेगा। आज किसी से विवाद हो सकता है। सावधान रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कानूनी मामले में फंस सकते हैं। तनाव बढ़ सकता है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। छात्रों को आज लाभ होगा। पुरानी रुकी हुई रकम वसूल कर सकते हैं। निवेश के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दें। ऑफिस में किसी से सहयोगी के साथ मतभेद उभर सकते हैं। पदोन्नति की सूचना फिलहाल नहीं मिलेगी। रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होगी। जमीन-जायदाद में हिस्सा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। 

chat bot
आपका साथी