Aaj ka Rashifal 03 June : आज इन पांच राशि वाले जातकों की आय में होगी बढ़ोतरी, जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj ka Rashifal 03 June आज चंद्रमा शनिदेव की राशि कुंभ में मध्यान्ह 1206 तक रहेंगे। इसके बाद बृहस्पति ग्रह की मीन राशि में गतिशील होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बरेली की राशि से मध्यान्ह काल तक दशम भाव उपरांत ग्यारहवें भाव का चंद्रमा होगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 08:57 AM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 08:57 AM (IST)
Aaj ka Rashifal 03 June : आज इन पांच राशि वाले जातकों की आय में होगी बढ़ोतरी, जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
आज बरेली के व्यापारियों के व्यापार में चंद्रमा चार चांद लगाएगा।

Aaj ka Rashifal 03 June : आज चंद्रमा शनिदेव की राशि कुंभ में मध्यान्ह 12:06 तक रहेंगे। इसके बाद बृहस्पति ग्रह की मीन राशि में गतिशील होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बरेली की राशि से मध्यान्ह काल तक दशम भाव उपरांत ग्यारहवें भाव का चंद्रमा होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक दशम और ग्यारहवें भाव का चंद्रमा बेहद ही उन्नति दायक और लाभकारी होता है। आज बरेली के व्यापारियों के व्यापार में चंद्रमा चार चांद लगाएगा। आज के दिन कपड़ा, धान्य, प्रॉपर्टी, भूमि, भवन, गत्ता इत्यादि खरीद सकते हैं। मेष, वृषभ, सिंह, कन्या और मीन राशि के जातक आज सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। प्रशासनिक तंत्र भी दुरस्त रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। प्रीति योग होने के कारण अध्यात्म का बोलबाला रहेगा और समाज में भाईचारे में मिठास घुलेगी। आर्थिक लाभ के लिए पीली वस्तुओं का सेवन करें ,पीले वस्त्र पहने, पीली वस्तुओं का दान करें। रोग शांति के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, और जल में रोली, हल्दी मुनक्का डालकर के केले के वृक्ष में चढ़ाएं।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - ज्येष्ठ मास ,कृष्ण पक्ष

दिन - बृहस्पतिवार

तिथि - नवमी तिथि

नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद नक्षत्र

योग - प्रीति योग

करण - तैतुल करण करण

शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 5:16 से 7:00 तक

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 10:27 से मध्यान्ह 3:38 तक

शुभ अमृत चर का चौघड़िया शाम 5:27 से रात्रि 9:38 तक

जानिए आज का राशिफल

मेष-आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। किसी से विवाद होने के चलते नकारात्मक सोच बढ़ेगी। व्यवहार में चिड़चिड़ापन और हठीपन देखने को मिलेगा। किसी कार्य में नुकसान होने की आशंका है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपके निवेश पर अच्छा लाभ मिलेगा । छात्रों को परीक्षा में कामयाबी मिलेगी। युवाओं को सफलता मिलेगी। प्रोफेशनल्स के लिए आज सकारात्मक दिन होगा। पुराने विवाद का समाधान होगा।

वृषभ-आज का दिन आपका दिक्कतों वाला रहेगा। आपको मित्रों से पूर्ण रूप से सहयोग नही मिलेगा। घर परिवार में किसी सदस्य को सेहत संबंधी समस्या से जूझना पड सकता है। मन में दूसरों के प्रति मदद करने की भावना जागेगी। सेहत को सुधारने के लिए योग-व्यायाम को अपनाना होगा।किसी भी कार्य में आलस्य न करें। आप आर्थिक उन्नति की कोशिश करना जारी रखे और आपको जल्दी ही खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन-आपको पेट रोग से परेशानी हो सकती है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। आपके परिजनों के लिए थोडी दिक्कत बढ़ सकती है।आज किसी कार्य में ज्यादा खर्च हो सकता है। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं, जिसकी आपको जरुरत नही है आपको आज कुछ नई वित्तीय योजनायें भी पता चलेंगी । अगर आप अपने प्रयासों में कमी लाएंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। बुजुर्गों का ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कारोबार में उन्नति होगी।

कर्क-कार्य क्षेत्र में कुुछ नुकसान उठाना पड सकता है। आज आपका भावनाओं का काबू रहेगा |पिछले कुछ दिन से आपने अपने आपको बहुत नियन्त्रण में रखा है लेकिन आज अपनी भावनात्मक प्रवृति को छुपाने की आपकी सारी कोशिशें बेकार हो जायेंगी। अपने जीवनसाथी से समस्याओं पर जरूर चर्चा करें। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। उनकी जरूरतों का ध्यान रखें। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होगी।

सिंह-आज आपके साथ अप्रिय घटना हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। कार्य क्षेत्र में बाधाएं आएंगी।बुजुर्गों की सेवा करने से शुभफलों की प्राप्ति होगी। कार्य प्रारंभ करने से पहले बड़ों से सलाह जरूर ले। अनजान लोगों की वजह से कुुछ नुकसान हो सकता है। अपने मित्रों की मदद से सार्वजनिक कार्य पूरा कर पाएंगे। आज खर्च ज्यादा होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। कर्ज वापस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

कन्या-वाहन चलाते समय सावधानी रखें । आज अच्छे कार्यो पर आपका रकम खर्च होगा। आज स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपको अपने कार्य को संतोषजनक ढंग से पूरा करने के लिए सभी बारीकियों पर ध्यान देने की जरुरत है। दंपत्ति घूमने के लिए जा सकते हैं। आज आपके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। अनजान लोगों की वजह से आपके परेशानी झेलनी पड़ सकती है। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी।

तुला-आज आप परिवार के साथ आनंद उठाएंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। कारोबार में प्रगति होगी। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। उपहार खरीदेंगे। कुसंगति से बचें। रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आसपास का माहौल अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। नई योजनाएं बनेंगी। किसी कार्य को पूरा करने में आलस्य न करें। यात्रा को टालने का प्रयास करें।

वृश्चिक-शिक्षा के क्षेत्र में कमी का सामना करना पडेगा। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अपने जीवन की मुख्य समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं । हालांकि आपको यह भी समझना है कि आपके जल्दी करने से इस समस्या का समाधान नही निकलेगा। आपको धैर्य से काम लेना होगा ।

धनु-आज आप घर की किसी बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। छात्रों का पढ़ने में मन लगेगा। आज आपको अपनी क्षमता के अनुसार सफलता प्राप्त होगी। सेहत में सुधार होगा। आज आप किसी बड़ी समस्या से मुक्ति पाएंगे। सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अनुभव करेंगे। अपने पार्टनर के लिए कोई विशेष योजना बनाकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। अनजान लोगों से मुलाकात के दौरान सतर्क रहें। आर्थिक नुकसान हो सकता है।

मकर-कारोबार क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा सहयोग प्राप्त नही मिल पायेगा। कुछ नुकसान उठाना पड सकता है। रिश्तेदारों की ओर दुखद सूचना मिल सकती है। प्रभु की आराधना करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी छोटी सी समस्या के बारे में सोचकर परेशान हो सकते हैं। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कुंभ-आज आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनी संगति को बेहतर रखें। आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। व्यवसाय में उन्नति होगी। नए प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं। युवाओं को सफलता मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी रिश्तेदार के साथ चल रहा विवाद दूर हो सकता है। आज का दिन अच्छा रहेगा। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।

मीन-आज अचानक आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर नए मौके मिलेंगे। अपने रिश्तेदारों के साथ मुलाकात कर पाएंगे।  संतान पक्ष की समस्या को दूर कर पाएंगे। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कर्ज ले सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से होगी। आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। मन में सकारात्मकता ज्यादा रहेगी। किसी की मदद करने का भाव रहेगा। आपकी आर्थिक दिक्कत दूर हो सकती है।

chat bot
आपका साथी