देर रात अचानक चली गोली से युवक की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बदायूं में अचानक गोली चलने से एक युवक की माैत हो गई। देर रात घटी घटना से परिजन सहित ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:10 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 05:18 PM (IST)
देर रात अचानक चली गोली से युवक की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप
देर रात अचानक चली गोली से युवक की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप

बदायूं, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के बदायूं में अचानक गोली चलने से एक युवक की माैत हो गई। देर रात घटी घटना से परिजन सहित ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि युवक के आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम हथनी भूड़ में घटी। जहां रहने वाले मद्दूहसन का पुत्र इशहाक मंगलवार रात अपने घर के कमरे में अकेला सो रहा था। आधी रात उसके कमरे की तरफ से अचानक गोली चलने की आवाज आई। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद परिजन उसके कमरे की ओर दौडे़। कमरे के अंदर का नजारा देख परिजन दंग रह गए। जहां पर उसका शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। पास में ही तमंचा भी पड़ा था। मृतक के सिर से खून निकल रहा था।

जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से कुछ सुराग जुटाए है। मामले में बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले उसने अपने पिता की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसओ इंद्रेश कुमार ने बताया युवक ने खुदकुशी क्यों की इस मामले की छानबीन की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी