पीलीभीत में चार साल की बच्ची के साथ किशोर ने की दरिंदगी

बरेली मंडल के पीलीभीत में चार साल की बच्ची के साथ एक किशोर द्वारा दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। आरोपित किशोर ने जहां सुनसान झोपड़ी में वारदात को अंजाम दिया वही इस मामले में पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 03:00 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 03:00 PM (IST)
पीलीभीत में चार साल की बच्ची के साथ किशोर ने की दरिंदगी
पीलीभीत में चार साल की बच्ची के साथ किशोर ने की दरिंदगी

बरेली, जेएनएन। बरेली मंडल के पीलीभीत में चार साल की बच्ची के साथ एक किशोर द्वारा दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। आरोपित किशोर ने जहां सुनसान झोपड़ी में वारदात को अंजाम दिया वही इस मामले में पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

घटना बिलसंडा के गांव की है। जहां रहने वाला एक किशोर चार साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ  एक सुनसान झोपड़ी में ले गया। जिसके बाद उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की। इसके बाद उसे वहीं छोड़कर भाग गया। मामलेे की जानकारीहोने पर  देर रात एस पी जय प्रकाश गांव पहुंचे। जहां उन्होंने स्वयं ही घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही अधीनस्थों को दिशा निर्देश भी जारी किए। 

chat bot
आपका साथी