बरेली में कॉलेज जा रही छात्रा ने दिखाई हिम्मत, छेड़छाड़ कर रहे शोहदे को सैंडिल से पीटा, सिखाया सबक

Girls Student Beats to Shohda by Sendal in Bareilly फतेहगंज पूर्वी नगर के मेन चौराहे पर दो छात्राएं कॉलेज जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। तभी हाईवे की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति ने अचानक एक छात्रा को पीछे से पकड़ लिया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 04:55 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 04:55 PM (IST)
बरेली में कॉलेज जा रही छात्रा ने दिखाई हिम्मत, छेड़छाड़ कर रहे शोहदे को सैंडिल से पीटा, सिखाया सबक
बरेली में कॉलेज जा रही छात्रा ने दिखाई हिम्मत, छेड़छाड़ कर रहे शोहदे को सैंडिल से पीटा

बरेली, जेएनएन। Girls Student Beats to Shohda by Sendal in Bareilly : फतेहगंज पूर्वी नगर के मेन चौराहे पर दो छात्राएं कॉलेज जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। तभी हाईवे की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति ने अचानक एक छात्रा को पीछे से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। जब छात्रा चिल्लाई तो वह नगर के स्टेशन रोड की तरफ भाग गया। इस पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे पकड़ना चाहा तो वह कहीं गायब हो गया।

काफी देर बाद वह उन लोगों की पकड़ में आ गया। जिसके बाद छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए आराेपित व्यक्ति को अपनी सैंडल से इतना पीटा कि वह उनके पैर छूकर उनसे माफी मांगने लगा। आगे से ऐसी कोई वारदात ना करने की बात भी कहने लगा।इसके बाद भी उसकी जमकर पिटाई हुई। इधर आसपास मौजूद लोगों ने भी आरोपित व्यक्ति पर जमकर हाथ साफ किये। जिसके बाद उसे हिदायत देकर द्वारा छोड़ दिया गया।

घटना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस 

इस मामले में थाना पुलिस का रोल भी बिल्कुल फिल्मी पुलिस की तरीके रहा। घटना के बाद जब लोगों ने पिटाई के बाद आरोपित को हिदायत देकर छोड़ दिया। उसके काफी देर बाद माैके पर दो सिपाही पहुंचे। लेकिन उन्हें घटना स्थल पर कोई नहीं मिला। जिसके बाद वह भी वहां से खानापूर्ति कर लौट गए।बरेली में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ रहे है।

कहा है एंटी रोमियो स्कावायड

ऐसी वारदातों के लिए सरकार द्वारा एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया है। लेकिन लगातार ऐसी वारदातें फिर भी क्षेत्र में हो रही है।एंटी रोमियो स्क्वायड कहीं भी नजर नहीं आता सिर्फ कागजों में ही एंटी रोमियो स्क्वायड चलता हुआ दिखाई दे रहा है। 

chat bot
आपका साथी