बरेली में गैर संंप्रदाय युवक के साथ थाने पहुंची युवती, बोली- मैं बालिग हूं, मर्जी से की शादी

कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने दूसरे संप्रदाय की लड़की को घर से ले जाकर शादी कर ली। बेटी के गायब होने पर स्वजन ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस युवक के स्वजन को थाने ले आई।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 10:30 AM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 10:30 AM (IST)
बरेली में गैर संंप्रदाय युवक के साथ थाने पहुंची युवती, बोली- मैं बालिग हूं, मर्जी से की शादी
बरेली में गैर संंप्रदाय युवक के साथ थाने पहुंची युवती, बोली- मैं बालिग हूं, मर्जी से की शादी

बरेली, जेएनएन। कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने दूसरे संप्रदाय की लड़की को घर से ले जाकर शादी कर ली। बेटी के गायब होने पर स्वजन ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस  युवक के स्वजन को थाने लाई तो कुछ ही देर बाद युवक और वह लड़की थाने पहुंच गए। बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। लड़की के स्वजन ने बेटी को नाबालिग बताया। वहीं लड़की ने कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से शादी की है। फिलहाल लड़की और युवक पुलिस के पास है, मामले की जांच चल रही है। दो संप्रदायों का मामला होने के चलते गांव में तनाव बना हुआ है।

थाना कैंट क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी सुब्हान करीब चार दिन पहले एक गांव की दूसरे संप्रदाय की लड़की को भगाकर ले गया था। इसके बाद लड़की के स्वजनो ने मामले की शिकायत नकटिया पुलिस चौकी पर की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल पुलिस टीम सुब्हान के घर भेजी। पुलिस टीम आरोपित सुब्हान के घर पर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला न ही लड़की वहां थी। इस पर पुलिस सुब्हान की मां व बहन को लेकर थाने आ गई। इसके बाद सोमवार की शाम सुब्हान उस लड़की को लेकर खुद कैंट थाने पहुंच गया।

थाने पहुंच कर दोनों ने बताया कि उन दोनों ने शादी कर ली है। इसके बाद पुलिस ने उसकी मां और बहन को तो छोड़ दिया। लेकिन दोनों को थाने बैठा लिया। लड़की के स्वजन ने बेटी के नाबालिग होने की बात कहकर पुलिस से सुपुर्दगी मांगी। इस पर वहां मौजूद लड़की ने खुद कहा कि वह पूरी तरह से 20 वर्ष की है और उसने मर्जी से शादी की है। इसमें लड़के का दोष नहीं है। इस पर इंस्पेक्टर कैंट राजीव कुमार ने दोनों के स्वजन को घर जाने के लिए कहा। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। लड़की के प्रमाण पत्र मांगे हैं, जरूरत पड़ने पर डॉक्टरी जांच भी कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी