बरेली में किसान को पेड़ पर कटीले तार से बांध कर जिंदा जलाया

गांव वरगमा में कटीले तार से किसान को पेड़ से बांधा गया। इसके बाद उसे जिंदा जला दिया गया। जानकारी शनिवार को तब हुई जब किसान घर नहीं लौटा। स्वजनों ने तलाश शुरू की तो घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में उसका शव मिला।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:28 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:59 AM (IST)
बरेली में किसान को पेड़ पर कटीले तार से बांध कर जिंदा जलाया
कटीले तार से किसान को पेड़ से बांध जिंदा जलाया

बरेली, जेएनएन। बरेली के गांव वरगमा में कटीले तार से किसान को पेड़ से बांधा गया। इसके बाद उसे जिंदा जला दिया गया। इसकी जानकारी शनिवार को तब हुई जब किसान घर नहीं लौटा। स्वजनों ने तलाश शुरू की तो घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में उसका शव मिला। फिलहाल स्वजनों ने अभी किसी पर भी आरोप से इन्कार किया है। शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मामला चौकी मानपुर क्षेत्र के गांव वरगमा का हैं। यहां रहने वाले किसान धर्मपाल (45) का पैतृक घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर नया घर बन रहा है। घर का निर्माण बीते 20 दिन पहले शुरू हुआ है। स्वजन के मुताबिक, जब से मकान का निर्माण शुरू हुआ है तब से धर्मपाल रात में वही सोते थे। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे धर्मपाल घर आए और पत्नी धर्मेंद्री से ठंड लगने की बात कही। इस पर पत्नी ने घर पर साेने की बात कही तो निर्माणाधीन मकान पर मोटर आदि सामान रखा होने की बात कह वह रजाई लेकर वापस वहीं चले गए।

सुबह नौ बजे तक घर नहीं लौटे तो स्वजनों ने तलाश शुरू की। बेटा जितेंद्र घर पहुंचा तो वहां धर्मपाल की सिर्फ चप्पल रखी हुई थी और वह नहीं थे। इस पर धर्मपाल की खाेज शुरू हुई। करीब ढाई बजे घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर कांता प्रसाद के खाली पड़ खेत में सेमल के पेड़ से कटीले तार से बांधा हुआ उनका जला शव बरामद हुआ। तार की गांठ भी पीछे की तरफ लगी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल फॉरेंसिक व पुलिस टीम के साथ पहुंचे।

घर पर मिला लेटर, तोताराम पर आरोप

थाना प्रभारी शीशगढ़ योगेश कुमार यादव ने बताया कि किसान के घर पर एक लेटर बरामद हुआ है। उसमे लिखा है कि यदि हमें कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार तोताराम होंगे। तोताराम मृतक के पड़ोसी है। बच्चों से भी वह यह बात कहा करते थे। इधर, तोताराम की पुलिस ने तलाश शुरू कि तो वह घर से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तोताराम व धर्मपाल के बीच काफी लंबे समय पहले रास्ते का विवाद चल रहा था जो 2004 में कोर्ट के फैसले के बाद खत्म हो गया था। वर्तमान में कोई विवाद नहीं था। लिहाजा, हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

जांच में पुलिस जुटी हुई है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। स्वजनों ने अभी किसी पर भी आरोप नहीं है। रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

chat bot
आपका साथी