Subhash Nagar Overbridge : सुभाष नगर में बनेगा 850 मीटर लंबा पुल, जानिए कहां से शुरु होकर कहां उतरेगा पुल

Subhash Nagar Overbridge सुभाष नगर पुलिया पर लगने वाले जाम से लोगों को जल्द निजात मिले इसके लिए रेलवे ने कवायद शुरु की है। मुरादाबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ने जल्द ही ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 05:39 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 05:39 PM (IST)
Subhash Nagar Overbridge : सुभाष नगर में बनेगा 850 मीटर लंबा पुल, जानिए कहां से शुरु होकर कहां उतरेगा पुल
Subhash Nagar Overbridge : सुभाष नगर में बनेगा 850 मीटर लंबा पुल

बरेली, जेएनएन। Subhash Nagar Overbridge : सुभाष नगर पुलिया पर लगने वाले जाम से लोगों को जल्द निजात मिले इसके लिए रेलवे ने कवायद शुरु की है। मुरादाबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ने जल्द ही ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। सुभाष नगर पुलिस चौकी से शुरु होकर यह ओवरब्रिज रेलवे मैदान के पास समाप्त होगा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत 90 करोड़ रुपये की लागत से 850 मीटर लंबा ओवरब्रिज बनाया जाना प्रस्तावित है।

जिसके लिए धन आवंटन की व्यवस्था पूरी करने के साथ नक्शा भी बन चुका है। रविवार को मुरादाबाद मंडल के डीआरएम अजय नंदन ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ पूरे नक्शा का अवलोकन करने के साथ ही ओवरब्रिज निर्माण वाली जगह का स्थलीय निरीक्षण किया। सुभाष नगर पुलिस चौकी से लेकर रेलवे ग्राउंड तक डीआरएम ने पैदल स्थलीय मौका मुआयना किया। उन्होंने अधिकारियों से रेलवे के हिस्से का काम समय से शुरू करा निर्धारित समय से पहले पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।

हजारों लोगों की वर्षों पुरानी समस्या होंगी दूर

आजादी के बाद से ही सुभाषनगर की ओर से शहर आने के लिए एकमात्र मार्ग सुभाषनगर की पुलिया है। शहर की आबादी बढ़ी, लेकिन पुलिया का आकार नहीं। उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे की लाइन होने के कारण पुलिया काफी बढ़ी है। यहां दिन में भी रात जैसा एहसास होता है। पुलिया के नीचे बह रहा नाला अक्सर उफनने से जलभराव हो जाता है। यहां के लोग लंबे समय से पुलिया पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग कर रहे हैं। जो कि जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

स्मार्ट सिटी के तहत बनना है ओवरब्रिज

सुभाषनगर पुलिया का निर्माण स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होना है। रेलवे के हिस्से का निर्माण रेलवे ही करेगा, लेकिन उसका भुगतान स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट द्वारा ही किया जाएगा। शेष कार्य सेतु निगम द्वारा पूरा किया जाना है।

सुभाष नगर पुलिया पर ओवरब्रिज प्रस्तावित है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होने वाले निर्माण का भुगतान भी उसी के द्वारा किया जाना है। केवल रेलवे अपने हिस्से का काम करेगा जिसका भुगतान भी स्मार्ट सिटी से लिया जाएगा। ओवरब्रिज निर्माण का कार्य जल्द शुरु होगा। - अजय नंदन, डीआरएम मुरादाबाद

chat bot
आपका साथी