बरेली में पंचायत चुनाव में जमकर बरसे वोट, 70 फीसद मतदान

बरेली, जेएनएन: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को जिले में सकुशल मतदान हुआ। मतदाताओं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:24 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:24 PM (IST)
बरेली में पंचायत चुनाव में जमकर बरसे वोट, 70 फीसद मतदान
बरेली में पंचायत चुनाव में जमकर बरसे वोट, 70 फीसद मतदान

बरेली, जेएनएन: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को जिले में सकुशल मतदान हुआ। मतदाताओं मे गजब का उत्साह देखा गया। दोपहर बाद से पोलिग बूथ पर मतदाताओं की कतार लंबी होती चली गई। देर शाम तक मतदान का सिलसिला चलता रहा। आधी आबादी ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। शाम तक जिले में करीब 70 फीसद मतदान हुआ।

गुरुवार को जिले में मतदान कराने के लिए एक दिन पहले ही पोलिग पार्टियां निर्धारित बूथों पर पहुंच गई थीं। सुरक्षा के मद्देनजर वहां पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया था। सुबह सात बजे से प्रक्रिया शुरू हुई तो लोगो ने बूथों पर पहुंचकर वोट डालना शुरू किया। सुबह मतदान की गति धीमी रही। नौ बजे तक जिले में मात्र 12 फीसद मतदान हो पाया था। अगले दो घंटे में भी मतदान का आंकड़ा बहुत बेहतर नहीं रहा। करीब 11 बजे जिले भर में सिर्फ 23 फीसद ही वोट डाले गए। घर और खेत-खलिहान के काम निपटाने के बाद केंद्रों पर भीड़ पहुंचनी शुरू हुई। इसका असर दोपहर एक बजे आए वोटिग के आंकड़े में दिखा। एक बजे तक 39.5 फीसद तक वोटिग हुई। महिलाएं भी वोट देने को उमड़ पड़ीं। दोपहर तीन बजे तक वोटिंग का आंकड़ा 54.7 फीसद और फिर शाम पांच बजे तक 65.15 फीसद तक पहुंच गया। शाम छह बजे तक पोलिग बूथों पर मतदान होना था, लेकिन केंद्रों पर भीड़ होने के कारण देर शाम तक वोट पड़ते रहे। इस तरह जिले में शाम तक करीब 70 फीसद वोटिग हुई। इस तरह बढ़ा मतदान प्रतिशत

सुबह नौ बजे तक : 12 फीसद

पूर्वाह्न 11 बजे तक : 23 फीसद

दोपहर एक बजे तक : 39.5 फीसद

दोपहर तीन बजे तक : 54.7 फीसद

शाम पांच बजे तक : 65.15 फीसद ब्लाकवार मतदान के आंकड़े

ब्लाक - 11 बजे - एक बजे - तीन बजे - पांच बजे

फरीदपुर - 25.5 - 40.80 - 54.10 - 64.5

आलमपुर जाफराबाद - 21.5 - 40 - 57.50 - 62.5

बहेड़ी - 21 - 37 - 55 - 65

भदपुरा - 22 - 36.5 - 54.50 - 63.5

मीरगंज - 24 - 41.5 - 57 - 65

भुता - 23.5 - 41 - 50 - 63.5

क्यारा - 24.5 - 35.5 - 50.50 - 62

शेरगढ़ - 22 - 46.5 - 57 - 64

नवाबगंज - 23 - 40 - 50.50 - 65.5

फतेहगंज पश्चिमी - 26 - 34.5 - 52 - 64

मझगवां - 25 - 41.5 - 51 - 60.5

दमखोदा - 21.5 - 37.5 - 60.50 - 64

बिथरी चैनपुर - 25 - 44 - 54 - 66

रामनगर - 20.5 - 34.5 - 47 - 65.5

भोजीपुरा - 22.5 - 46.5 - 65.50 - 66.5

(नोट : सभी आंकड़े फीसद में हैं)

chat bot
आपका साथी