बरेली में लगेंगे 30 लाख से ज्यादा पौधे, जायजा लेने पहुंचे नोडल अधिकारी

प्रभागीय वन अधिकारी भारत लाल ने बताया कि रविवार को मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार महोत्सव की शुरुआत करेंगे। जिले को 30.76 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 02:25 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:59 PM (IST)
बरेली में लगेंगे 30 लाख से ज्यादा पौधे, जायजा लेने पहुंचे नोडल अधिकारी
बरेली में लगेंगे 30 लाख से ज्यादा पौधे, जायजा लेने पहुंचे नोडल अधिकारी

बरेली, जेएनएन।पौधारोपण महाअभियान की तैयारियां पूरे दिन जोरशोर से चलती रहीं। अफसर मातहतों से रिपोर्ट लेते रहे और निर्देश देते रहे। देर शाम पौधारोपण का जायजा लेने के लिए शासन स्तर से नोडल अधिकारी बनाए गए प्रमुख सचिव नवनीत सहगल भी सर्किट हाउस पहुंच गए। अफसरों के साथ बैठक की। सुबह के लिए कार्यक्रम तय किया गया। सुबह बिथरी चैनपुर के गांव से होगी शुरुआत वन महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नोडल अधिकारी नवनीत सहगल देर शाम बरेली पहुंचे। सर्किट हाउस में डीएम नितीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग समेत अन्य अधिकारियों ने मुलाकात की।

वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें वन महोत्सव में पौधों को लगाने के कार्यक्रम से वाकिफ करवाया। उन्होंने कहा कि रविवार सुबह बिथरीचैनपुर के संगरी गांव से शुरूआत करेंगे। इसके बाद वह अन्य विभागों के पौधारोपण कार्यक्रम का भी जायजा लेंगे। जनपद को 30 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला हुआ है। 27 विभाग आज लगाएंगे 30.76 लाख पौधे रविवार को पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित वन महोत्सव में जनपद भर में पौधारोपण किया जाएगा। शनिवार को सभी विभागों को वन विभाग की नर्सरियों से पौधे बांटे गए।

प्रभागीय वन अधिकारी भारत लाल ने बताया कि रविवार को मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार महोत्सव की शुरुआत करेंगे। जिले को 30.76 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। जिसे 27 विभाग लगाएंगे। वन विभाग अकेले 5,96,900 पौधे रोपेगा। जबकि ग्राम्य विकास विभाग सबसे अधिक 15,02,700 पौधे लगाएगा। श्रमिकों को मस्टर रोल जारी करने के आदेश सभी ब्लॉक के अधिकारियों को पौधारोपण में लगे श्रमिकों का तुरंत मस्टर रोल जारी करने को कहा है। ऐसी जगह की रिपोर्ट ली जाती रही, जहां पौधारोपण के बाद रखरखाव हो सके।

वहीं, नगर निगम भी इस बार 76 स्थानों पर 51 हजार से ज्यादा पौधे लगाएगा। हालांकि रखरखाव की कोई कार्ययोजना इस बार भी नहीं है। ट्री गार्ड इसलिए नहीं लगाए जाएंगे क्योंकि उनकी कीमत ज्यादा है। ऐसे में इस बार भी पौधारोपण फोटो ¨खचवाने तक ही सीमित रह सकता है। मनरेगा उपायुक्त गंगाराम ने बताया कि पौधारोपण के लिए सभी तरह की तैयारियां कर ली गई हैं।

chat bot
आपका साथी