2880 निगेटिव, सूचना अधिकारी समेत 42 पॉजिटिव

जिले में संक्रमितों की संख्या से ज्यादा लोग अब स्वस्थ हो रहे हैं। बुधवार को 2922 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें 2880 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 42 लोग पॉजिटिव आए। वहीं करीब 63 लोग स्वस्थ भी हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 03:05 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 03:05 AM (IST)
2880 निगेटिव, सूचना अधिकारी समेत 42 पॉजिटिव
2880 निगेटिव, सूचना अधिकारी समेत 42 पॉजिटिव

बरेली, जेएनएन : जिले में संक्रमितों की संख्या से ज्यादा लोग अब स्वस्थ हो रहे हैं। बुधवार को 2922 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें 2880 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, जबकि 42 लोग पॉजिटिव आए। वहीं करीब 63 लोग स्वस्थ भी हुए। संक्रमित पाए गए लोगों में जिला सूचना अधिकारी सुहैल खान और डीजल शेड के आठ कर्मचारियों व वायुसेना के दो जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं शहर के प्रेमनगर, डेलापीर, गन्ना विभाग, कुर्मांचल नगर, मोहनपुर, नयापुरवा, खालसा, किला, कैंट, मुड़िया जागीर, गोल्डन ग्रीन पार्क, ग्रामीण बैंक, कांधरपुर, आंकाक्षा एंक्लेव, रोड नंबर छह, जनकपुरी, संजय नगर, आनंद विहार, गांधीपुरम, न्यू मॉडल कालोनी, बसंत विहार, मेगा ड्रीम कालोनी, सीबीगंज, शांति विहार, एकता नगर में रहने वाले लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

chat bot
आपका साथी